आध्यात्मिक डेस्क, न्यूज राइटर, 19 जून, 2023 आषाढ़ शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि यानी 20 जून 2023 को विश्व प्रसिद्ध ओड़िशा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा शुरू हो जाएगी। हिंदू पंचांग के अनुसार हर वर्ष यह यात्रा आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि से शुरू होकर आषाढ़ शुक्ल की दशमी तक चलती है। इस रथ यात्रा में भगवान जगन्नाथ विराजमान होते हैं और इनके साथ भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा भी होते हैं। भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा पुरी के मंदिर से निकलते हुए…
Read MoreCategory: आस्था
सजा दो घर को दुल्हन सा….22 जनवरी को राम आयेंगे, अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन का शुभ मुहूर्त कन्फर्म
राधेश्याम मिश्रा, न्यूज राइटर, अयोध्या, 13 जून, 2023 अयोध्या। अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के उद्घाटन का शुभ मुहूर्त आ गया है। इसके लिए 22 जनवरी 2024 की तारीख तय की गई है। इसी तारीख को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी भी शामिल होंगे। मंदिर के गर्भगृह में रामलला विराजमान होंगे और उनकी प्राण प्रतिष्ठा की पूजा में राम मंदिर ट्रस्ट की तरफ से पीएम मोदी को न्योता भेजा गया गया था, जिसे लेकर अभी तक प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से कोई जवाब नहीं आया है।…
Read MoreRastriya Ramayan Mahotsav : राष्ट्रीय रामायण महोत्सव में सीएम भूपेश बघेल का बड़ा ऐलान, आयोजन में बने दो विश्व रिकॉर्ड
सतीश शर्मा, न्यूज राइटर, रायगढ़, 04 जून, 2023 रायगढ़। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायगढ़ के रामलीला मैदान में तीन दिवसीय ‘राष्ट्रीय रामायण महोत्सव’ को संबोधित करते हुए कहा कि प्रभु श्रीराम हमारे दिलों में हैं, हमारे जीवन में हैं। राम नाम का रस ही ऐसा है, जितना सुनिएगा, जितना मनन करिएगा, राम रस की प्यास उतनी बढ़ती जाती है। हमारे राम कौशल्या के राम, वनवासी राम, शबरी के राम, हमारे भांचा राम और हम सबके राम हैं। तीन दिनों तक चले इस महोत्सव में रायगढ़ राममयगढ़…
Read MoreOdisha Train Accident : काशी के प्रसिद्ध घाट पर ओडिशा ट्रेन हादसे में जान गंवाने वालों को दी गई श्रद्धांजलि
अजय शर्मा, न्यूज राइटर, वाराणसी, 03 जून, 2023 वाराणसी। धर्म और अध्यात्म की नगरी काशी के प्रसिद्ध दशाश्वमेध घाट पर नाभिक समाज के लोगों ने ओडिशा में हुए ट्रेन हादसे में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी। उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की। इसके अलावा मां गंगा और बाबा विश्वनाथ से घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की। शाम को काशी के नाभिक समाज के लोग हाथों में पोस्टर और दीप लेकर दशाश्वमेध घाट पहुंचे। वैदिक मंत्रों के साथ हादसे में मारे गए लोगों…
Read MoreNepal PM Ujjain Visit : पत्नी की सलामती के लिए महाकाल के दर पर PM प्रचंड, 100 रुद्राक्ष और 51 हजार किए दान
उर्वशी मिश्रा, न्यूज राइटर, उज्जैन, 02 जून, 2023 नेपाल के पीएम प्रचंड महाकाल महालोक की सैर करने के बाद बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे हैं। यहां उन्होंने अपनी बीमार पत्नी के लिए गर्भगृह में बाबा महाकाल की विशेष पूजा कराई है। उनके साथ उनकी बेटी गंगा दहल भी मंदिर के गर्भगृह में मौजूद थीं। बाबा के पूजन के समय मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल भी पीएम प्रचंड के साथ दिखाई दिए। शासकीय पुजारी पंडित घनश्याम शर्मा ने नेपाल के पीएम से पूजन करवाया। नेपाल…
Read MoreChhattisgarh Ramayan Mahotsav : राम मार्चपास्ट, सामूहिक हनुमान चालीसा… रायगढ़ में यूं हुआ राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का आगाज
नेहा शर्मा, न्यूज राइटर, रायगढ़, 02 जून, 2023 रायगढ़ में गुरुवार से रामायण महोत्सव की शुरुआत हो गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि भगवान श्री राम ने अपने वनवास के 10 साल छत्तीसगढ़ में गुजारे हैं। भगवान श्री राम ने वनवास के दौरान कितनी कठिनाई झेली पर अपनी मर्यादा नहीं खोई। भगवान राम जब वन गए तो मर्यादा पुरूषोत्तम बन गए। उनके इस चरित्र निर्माण में छत्तीसगढ़ का भी अंश है। रायगढ़ के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में तीन दिनों तक ‘राष्ट्रीय रामायण महोत्सव’ चलेगा। इस…
Read Moreसीएम भूपेश बघेल राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का आज करेंगे भव्य शुभारंभ, जानिए कार्यक्रम की पूरी रूपरेखा
नेहा शर्मा, न्यूज राइटर, रायगढ़ 01 जून, 2023 रायगढ़। रायगढ़ के रामलीला मैदान में 01 से 03 जून तक राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का विराट आयोजन होने जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल महोत्सव के शुभारंभ समारोह के लिए 01 जून को रायगढ़ पहुंचेंगे। वे यहां रामायण महोत्सव में शामिल होने के पूर्व कलेक्टर कार्यालय परिसर में स्थापित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। मुख्यमंत्री इस मौके पर रायगढ़ जिले को 465 करोड़ रूपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात देंगे, जिनमें 258 करोड़ 74 लाख 26…
Read Moreराष्ट्रीय रामायण महोत्सव की तैयारियां पूरी… अरण्य कांड की थीम पर बन रहा स्टेज… कंबोडिया और इंडोनेशिया के दल देंगे प्रस्तुति
नेहा शर्मा, न्यूज राइटर, रायपुर, 31मई, 2023 रायपुर। छत्तीसगढ़ के लिए आयने वाला जून महीना यादगार होने वाला है। ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय रामायण महोत्सव के रंग में रायगढ़ पूरी तरह रंग गया है। युद्धस्तर पर चलने वाली प्रशासनिक तैयारियों के साथ ही आम जनता में भी महोत्सव को लेकर गजब का उत्साह नजर आ रहा है। आयोजन की सबसे खास बात यह है कि इसका थीम रामायण के अरण्य कांड पर आधारित है। इसके चलते मंच को भी अरण्य कांड की थीम पर ही…
Read MoreNirjala Ekadashi Fast Rules : निर्जला एकादशी का व्रत कैसे रखें, जानें भीमसेनी एकादशी के नियम
आध्यात्मिक डेस्क, न्यूज राइटर, 31 मई, 2023 पंचांग के अनुसार, निर्जला एकादशी का व्रत हर साल ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर रखी जाती है। इस साल यह व्रत 31 मई, बुधवार को पड़ी है। हिंदू धर्म में श्री हरी विष्णु को समर्पित निर्जला एकादशी व्रत का विशेष महत्व है। यह सभी व्रतों में सर्वश्रेष्ठ और कठोर मानी जाती है। इस व्रत में सूर्योदय से द्वादशी के सूर्योदय तक बिना पानी के निर्जला उपवास रखने का विधान है। शास्त्रों में व्रत खंडित न हो और…
Read Moreबृजमोहन अग्रवाल के निवास पहुंचे जगतगुरु सदानंद सरस्वती और स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज, अग्रवाल परिवार ने चरण पूजन कर लिया आशीर्वाद
नेहा शर्मा, न्यूज राइटर, रायपुर, 29 मई, 2023 इन दिनों चार शंकराचार्य छत्तीसगढ़ प्रवास पर आए हुए हैं। एक तरफ गोवर्धन मठ पुरी शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती रायपुर के अपने बोरियाकला स्थित आश्रम पहुंचे हुए हैं। द्वारिका शारदा पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती, ज्योतिषपीठाधीश्वर बद्रीनाथ के जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज आज सोमवार को प्रदेश के पूर्व धर्मस्व मंत्री और विधायक बृजमोहन अग्रवाल के निवास पर पहुंचे। इस दौरान अग्रवाल परिवार ने शंकराचार्यों का अभिनंदन किया। उनका चरण पूजन कर आशीर्वाद लिया। विधि-विधान से पूजा अर्चना कर अपने…
Read MoreCG Ramayan mahotsava : कुमार विश्वास प्रस्तुत करेंगे राष्ट्रीय रामायण महोत्सव में रामकथा, मैथिली ठाकुर भी देंगी प्रस्तुति
नेहा शर्मा, न्यूज राइटर, रायपुर, 23 मई, 2023 रामकथा प्रस्तुतकर्ता और कवि कुमार विश्वास रायगढ़ में राष्ट्रीय रामायण महोत्सव में रामकथा प्रस्तुत करेंगे। विश्वास की पहचान मूलतः कवि के रूप में रही है, लेकिन विगत कुछ वर्षों से उन्होंने अपनी खास भाषा में प्रस्तुति के विशिष्ट अंदाज में रामकथा प्रस्तुत की है। इसी तरह अपनी सुमधुर आवाज और लोकगीतों में अद्भुत पकड़ के चलते मैथिली ठाकुर का गायन भी बहुत लोकप्रिय रहा है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर यह आयोजन किया जा रहा है, ताकि…
Read MoreUjjain News : सप्ताह में एक दिन बिना शुल्क दिए भस्म आरती में शामिल हो सकेंगे महाकाल भक्त, इस दिन से होगी शुरुआत
उर्वशी मिश्रा, न्यूज राइटर, उज्जैन, 23 मई, 2023 उज्जैन शहर में पिछले काफी दिनों से महाकाल मंदिर में शुल्क दर्शन व्यवस्था का कड़ा विरोध किया जा रहा है। साधु संतों के साथ ही राजनेता हिंदूवादी संगठन और श्रद्धालु मंदिर की व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर चुके हैं, लेकिन इन सबके बीच एक अच्छी खबर यह आई है कि अब उज्जैनवासियों को सप्ताह में एक बार निशुल्क भस्म आरती के दर्शन करवाए जाएंगे, जिसके लिए जल्द ही सप्ताह का दिन, श्रद्धालुओं की संख्या और दिनांक तय होने वाली है।…
Read MoreVat Savitri Vrat : अति दुर्लभ संयोग में किया जाएगा वट सावित्री व्रत, जानिए शुभ मुहूर्त, सामग्री और संपूर्ण पूजा विधि
आध्यात्मिक डेस्क, न्यूज राइटर, 19 मई, 2023 हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि के दिन वट सावित्री का व्रत रखा जाता है। इस साल यह व्रत 19 मई 2023, शुक्रवार को रखा जा रहा है। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य के साथ संतान के उत्तम भविष्य के लिए बरगद के पेड़ की पूजा करती हैं। इसके साथ ही सावित्री देवी और मां पार्वती से सौभाग्य की कामना करती है। इस साल वट सावित्री व्रत के दिन काफी शुभ…
Read Moreरामकथा में होते हैं जीवन के विविध रूपों के दर्शन, रायगढ़ में हाईटेक स्वरूपों में देखने को मिलेगी रामगाथा
अनेकता में एकता की झांकी प्रस्तुत करेंगे देश-विदेश के कलाकार रायगढ़ में 1 से 3 जून तक होगा राष्ट्रीय। उर्वशी मिश्रा, न्यूज राइटर, रायपुर, 18 मई, 2023 रायपुर। रायगढ़ में आयोजित होने जा रहे राष्ट्रीय रामायण महोत्सव में छत्तीसगढ़ के लोगों को थ्रीडी एनिमेशन सहित हाईटेक तकनीकों से सुसज्जित रामायण की गाथा देखने को मिलेगी। संस्कृति विभाग द्वारा इस आयोजन को लेकर जोर-शोर से तैयारी की जा रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विशेष पहल पर आदिवासी नृत्य महोत्सव की तरह ही राष्ट्रीय स्तर पर रामायण महोत्सव का आयोजन किया…
Read More‘पोस्टर फाड़ सकते हो, लेकिन लोगों के दिल से कैसे निकालोगे’ : पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री
हिंदुओं को माला के साथ भाला रखने की जरूरत- पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री देवाशीष शर्मा, न्यूज राइटर, पटना, 17 मई, 2023 तमाम विवादों के बीच मध्य प्रदेश के बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बिहार की राजधानी पटना में आयोजन हनुमंत कथा का आज को समापन हो गया। इस बीच पटना में उनके पोस्टर्स पर कालिख पोत दी गई और उस पर 420 और चोर लिख दिया गया है। हालाँकि, ऐसा करने वालों को जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि ‘दिल से कैसे निकालोगे’। सनातन धर्म…
Read More
