PM मोदी, राहुल गांधी सहित कई दिग्गज नेता ने नवरात्रि की दी बधाई व शुभकामनाएं

    नेशनल डेस्क, न्यूज राइटर, 22 मार्च, 2023 आज यानी बुधवार से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो गई है। दरअसल, नवरात्रि में नौ दिनों तक मां भगवती के नौ स्वरूपों की पूजा-अराधना की जाती है। बता दें कि हिंदू धर्म में ये बेहद महत्वपूर्ण त्योहार माना जाता है। इस पावन पर्व पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राहुल गांधी सहित कई दिग्गज नेता ने बधाई दिया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा, नवरात्रि की आप…

Read More

CHAITRA NAVRATRI 2023 : चैत्र नवरात्रि में करें इस मंत्र का जाप, पूरी होगी सभी मनोकामनाएं, जानिए महत्व

    आध्यात्मिक डेस्क, न्यूज राइटर, 21 मार्च, 2023 कल से चैत्र नवरात्र की शुरुआत होने वाली है। ऐसे में इस पर्व का क्या महत्व है और इस पर्व को करने से क्या लाभ मिलता है। इसकी जानकारी होना सभी के लिए जरुरी है। गौरतलब है कि दो तरह का नवरात्र होता है। एक नवरात्र आश्विन के महीने में होता है, जिसे शारदीय नवरात्र कहा जाता है और दूसरा नवरात्र चैत्र के महीने में होता है, जिसे बसंती नवरात्र कहा जाता है। इस चैत्र नवरात्र को मन से करने पर…

Read More

ShreeRam Setu : हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखने वाले श्रीरामसेतु को मिलेगी ऐतिहासिक मान्यता, जल्द होगी सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

  नेशनल डेस्क, न्यूज राइटर, 20 मार्च, 2023 माता सीता और प्रभु श्रीराम के अनन्य प्रेम और शौर्य के प्रतीक श्री रामसेतु को ऐतिहासिक स्मारक के रूप में मान्यता देने वाली याचिका पर जल्द सुनवाई होने वाली है। सुप्रीम कोर्ट ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही अदालत मामले में सुनवाई करेगी। भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की पीठ के समक्ष बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने तत्काल सुनवाई की मांग की है। बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा कि रामसेतु मामला फाइनल स्टेज पर है। इस पर अदालत तत्काल…

Read More

CM ने कहा-‘कई साधु संत BJP समर्थित’…BJP ने कहा-‘ये CM की संकुचित मानसिकता का परिचायक है…’

उर्वशी मिश्रा, न्यूज राइटर, रायपुर, 19 मार्च, 2023     हिन्दू राष्ट्र को लेकर रायपुर में साधु संतों की सभा पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बयान देते हुए भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘यह मांग केंद्र सरकार से करनी चाहिए’। उन्होंने कहा कि बहुत सारे साधु संत भाजपा समर्थित हैं।       मुख्यमंत्री के बयान पर BJP ने कहा कि दुनिया संतो के बताए मार्ग पर चल रही है भूपेश संतो को मार्ग बताने का दुस्साहस कर रहे हैं।       भाजपा ने कहा कि संतो…

Read More

चेटीचण्ड्र महोत्सव पर नगर निगम व नगर पालिका क्षेत्रों में होगा अवकाश : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

  नेहा शर्मा, रायपुर, 17 मार्च, 2023 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल राजधानी रायपुर स्थित शदाणी दरबार तीर्थ में आयोजित संत राजाराम साहिब जी के 63वें वर्सी महोत्सव में शामिल हुए। मुख्यमंत्री बघेल ने इस अवसर पर चेेटीचण्ड्र महोत्सव पर राज्य के नगर निगम व नगर पालिका क्षेत्रों में अवकाश की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने शदाणी दरबार में संत राजाराम साहिब के 63वें वर्सी महोत्सव में शामिल होने पाकिस्तान के सिंध प्रांत से आए लगभग 350 श्रद्धालुओं का छत्तीसगढ़ की धरती पर स्वागत किया। मुख्यमंत्री बघेल ने इस मौके पर शदाणी…

Read More

मुख्यमंत्री बघेल को श्रीराम कथा में शामिल होने का आमंत्रण

    उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 14 मार्च, 2023 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां विधानसभा स्थित उनके कार्यालय कक्ष में वन एवं पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर के नेतृत्व में सर्वाेदय महायज्ञ सेवा समिति के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को कबीरधाम जिले के ग्राम गण्डई खुर्द में आयोजित श्रीराम कथा में शामिल होने का आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने आमंत्रण के लिए आयोजक मंडल को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर सेवा समिति के कृपाराम चन्द्रवंशी, रवि कुमार चंद्रवंशी एवं सदस्यगण उपस्थित थे।

Read More

Chaitra Navratri 2023 : चैत्र नवरात्रि पर बन रहे 2 शुभ संयोग, विधि-विधान से मुहूर्त में पूजा करने से होगी मां दुर्गा की विशेष कृपा

  आध्यात्मिक डेस्क, न्यूज राइटर, 13 मार्च, 2023 हिंदू धर्म में नवरात्रि का बहुत बड़ा महत्व है। नवरात्रि के इस समय में 9 दिनों के लिए मां दुर्गा की विशेष पूजा-अर्चना का महत्व है। घरों में मां दुर्गा के नाम की अखंड ज्योति प्रज्जवलित की जाती है और घर स्थापना की जाती है। नवरात्रि के इस पर्व के दौरान 9 दिनों तक मां दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को नवरात्रि का आरंभ होता…

Read More

बृज के रंगों में डूबी कन्हैया की नगरी, भक्त खुद को रंग लेने को बेताब

  आध्यात्मिक डेस्क, न्यूज राइटर, 07 मार्च, 2023   होली का त्योहार देशभर में 8 मार्च को मनाया जाएगा। लेकिन देश के कई हिस्से में होली की शुरुआत कई दिनों पहले ही शुरू हो चुकी है। मथुरा, वृंदावन और बरसाना की होली विदेशों में भी फेमस है। हर साल यहां हजारों की संख्या में लोग आते हैं। मथुरा, वृंदावन और बरसाना में कई तरह से होली खेली जाती है। बता दें कि कहीं फूल की होली, कहीं रंग-गुलाल की, कहीं लड्डू की तो कहीं लट्ठमार होली खेली जाती है। यहां…

Read More

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को फागुन मंड़ई में शामिल होने का मिला न्यौता

नेहा शर्मा, रायपुर, 05 मार्च, 2023 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से शनिवार को यहाँ विधानसभा स्थित उनके कार्यकाल कक्ष में विधायक देवती कर्मा के नेतृत्व में दंतेश्वरी मंदिर कमेटी के सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को दंतेवाड़ा में आयोजित फागुन मंड़ई के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री ने कमेटी के सदस्यों को आमंत्रण के लिए धन्यवाद दिया। इस अवसर पर दंतेश्वरी मंदिर के सहायक पुजारी परमेश्वर नाथ जिया, सदस् हरि डेगल, चालकी भरत कश्यप और गजलु पोड़ियाम भी उपस्थित थे। डेगल ने बताया कि बसन्त पंचमी से शुरु होने वाले…

Read More

काशी महाश्मशान में रंग-गुलाल संग चिता भस्म से खेली जाती है होली, ऐसे हुई थी परंपरा की शुरुआत….

  उर्वशी मिश्रा, न्यूज राइटर, 02 मार्च, 2023   भारत में होली का त्योहार भिन्न- भिन्न रूपों में कई दिनों तक मनाया जाता है। इसी कड़ी में हम बात करेंगे काशी की भस्म होली की आज हम आपको बताएंगे की काशी-बनारस में रंगों वाली होली के साथ साथ चिता की भस्म होली कैसे खेली जाती है और क्या है इसका महत्व? क्यों खेली जाती है भस्म आरती? चलिए अपने इस रिपोर्ट के ज़रिए आपको बताते हैं काशी-बनारस की भस्म होली का रहस्य। यू तो होली रंगो का त्योहार है लेकिन…

Read More

Breaking : पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने फिर दोहराई हिंदू राष्ट्र की मांग…इस बार दिया बड़ा बयान

  उर्वशी मिश्रा, न्यूज राइटर, 01 मार्च, 2023 बागेश्वर धाम के महंत पंड़ित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री महाराज ने रविवार को एक बार फिर हिंदू राष्ट्र की बात को दोहराया है। टीकमगढ़ में प्रेस कॉफ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा है कि हिंदुओं के बाप में दम होगा तो हिंदू राष्ट्र बनकर रहेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि संविधान में 125 बार संशोधन हो चुका है, तो एक बार हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए भी संशोधन किया जा सकता है। उन्होंने आगे कहा कि हिंदू राष्ट्र का मतलब देश के अन्य जाति…

Read More

प्रबल ने करवाई मतांतरित लोगों की घर वापसी… संतों की उपस्थिति में हुआ भव्य आयोजन

  उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 22 फ़रवरी, 2022 धर्म जागरण समन्वय विभाग एवं आर्य समाज के तत्वावधान में माता पुजारी सम्मेलन बुढ़ीमाई धाम, चिकनीपाली के इमलीपारा ( बागबहार, जशपुर) मे 36 परिवार के 250 धर्मांतरित सदस्यों की सनातन धर्म में वापसी हुई। अखिल भारतीय घर वापसी अभियान के प्रमुख प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने पूजा अर्चना एवं शुद्धिकरण हवन के पश्चात उनके पैर गंगाजल से धोकर “घरवापसी” कराई। कार्यक्रम में विशेष सहयोग इन मनुभवों का रहा विष्णु देव साय, सरपंच संघ, डॉ बी एल भगत कैलाश अग्रवाल, पन्त राम भगत( वनवासी…

Read More

घर वापसी : बागेश्वर धाम में 220 धर्म से भटके हिंदुओ की घर वापसी, पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहीं ये बड़ी बात….

  उर्वशी मिश्रा, छतरपुर/मध्यप्रदेश, 20 फ़रवरी, 2023 मध्‍य प्रदेश के छतरपुर जिले के गढ़ा गांव स्थित बागेश्वर धाम में नवकुंडीय यज्ञ के समापन पर सागर जिले के टपरियन, बनापुर, बम्हौरी, चितोरा गांव से चार बसों में पहुंचे 220 लोगों ने सनातन धर्म को पुन: अपनाकर घर वापसी की है। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्‍द्र कृष्ण शास्त्री ने सभी को मंच पर बुलाया उन्हें पीली पट्टिका पहनाकर, तिलक लगाकर सनातन धर्म में प्रवेश कराई। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने सनातन धर्म में वापसी करने वाले लोगों से कहा…

Read More

आस्था के सभी केन्द्र को हमारी सरकार विकसित कर रही है – भूपेश बघेल

  राजिम माघी पुन्नी मेला के नामकरण से माटी की महक और संस्कृति की झलक मिलती है राजिम माघी पुन्नी मेला का आतिशबाजी के साथ भव्य समापन। उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 19 फ़रवरी, 2023 राजिम माघी पुन्नी मेला के समापन समारोह में पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सबसे पहले श्री राजीव लोचन मंदिर में जाकर पूजा अर्चना की। पश्चात लक्ष्मण झूला में ईरिक्शा चढ़कर सीधे श्रीकुलेश्वरनाथ महादेव मंदिर पहुंंचे। वहां उन्होंने जल चढ़ाकर अभिषेक किया और प्रदेश की खुशहाली के लिए कामना की। मुख्य महोत्सव मंच पर पहुंचते ही भगवान राजीव लोचन…

Read More

Chhattisgarh : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को महाशिवरात्रि की दी शुभकामनाएं, पूजा का बताया विशेष महत्व

  उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 18 फ़रवरी, 2023 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर भगवान शिव से प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की है। महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर जारी अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि पूरे देश के साथ-साथ छत्तीसगढ़ में भी महाशिवरात्रि का त्यौहार श्रद्धा और भक्तिभाव से मनाया जाता है। शिवभक्तों के लिए महाशिवरात्रि का दिन विशेष महत्व रखता है। माना जाता है कि इस दिन शरीर में आध्यात्मिक…

Read More