लखनऊ लखनऊ पुलिस ने शुक्रवार को एक ऐसे साइबर गिरोह का पर्दाफाश किया, जो अमेरिकी नागरिकों को "नागरिकता रद्द होने की धमकी देकर डिजिटल अरेस्ट करता था और लाखों-करोड़ों रुपये ऐंठता था। गिरोह के ज्यादातर सदस्य सातवीं-दसवीं फेल निकले, जो सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में शहीदपथ किनारे स्थित ओमेक्स आर-टू रेजिडेंशियल अपार्टमेंट से फर्जी कॉल सेंटर चला रहे थे। पिछले छह महीनों में यह गिरोह दो अरब रुपये से अधिक की ठगी कर चुका है और रोजाना 10-12 अमेरिकी नागरिकों को अपना शिकार बनाता था। कैसे दी जाती थी नागरिकता…
Read MoreCategory: लखनऊ
25 साल पुराने अपहरण केस पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, बोला- कब तक मिलती रहेगी तारीख पर तारीख?
लखनऊ एक शख्स पर 25 साल पहले युवती के अपहरण का आरोप लगा था. आज दोनों पति पत्नी हैं और उनके तीन बच्चे हैं. लेकिन किडनैपिंग का वह ढाई दशक पुराना केस अब भी चल रहा है. यह मामला इलाहाबाद हाई कोर्ट में शुक्रवार को पहुंचा तो अदालत ने हैरानी जताई और कहा कि 'तारीख पर तारीख' वाला जुमला अदालत के कामकाज की पहचान नहीं बन सकता. मामला यह था कि आरोपी और पीड़िता ने शादी कर ली थी और अब उनके तीन बच्चे हैं. सभी लोग खुशी से जीवनयापन…
Read Moreलखनऊ में नकली दवाओं का बड़ा खुलासा, 4.37 लाख की 2157 बोतलें बरामद
लखनऊ उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वाले नकली दवा कारोबार का बड़ा खुलासा हुआ है। बक्शी का तालाब (बीकेटी) पुलिस और खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की संयुक्त टीम ने किसान पथ से ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर तैयार की गई 2157 बोतल संदिग्ध और नकली दवाएं बरामद की हैं। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जबकि दो अन्य आरोपी फरार हो गए, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की तरफ से प्रदेशभर…
Read Moreकांवड़ यात्रा को लेकर CM योगी के सख्त निर्देश, म्यूजिक सिस्टम से मांस-शराब की दुकानों तक जारी किए अहम आदेश
लखनऊ सावन के महीने और 30 जुलाई से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर उत्तर प्रदेश से लेकर दिल्ली तक प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुचारु यातायात व्यवस्था, कानून-व्यवस्था बनाए रखने, संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने और सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं.सीएम योगी ने भी इसे लेकर सख्त निर्देश दिए हैं। कांवड़ यात्रा मार्गों पर मांस और शराब की दुकानें बंद रहेंगी इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांवड़ यात्रा के दौरान यात्रा…
Read Moreलखनऊ में बनेगा 400 बेड का अस्पताल, एबीवीएमयू भेजेगा शासन को प्रस्ताव
लखनऊ अटल बिहारी वाजपेई मेडिकल यूनिवर्सिटी (एबीवीएमयू) जल्द ही चिकित्सा शिक्षा के साथ-साथ मरीजों के इलाज का भी एक बड़ा केंद्र बनने जा रही है। विश्वविद्यालय परिसर में 400 बेड का अत्याधुनिक शिक्षण (टीचिंग) अस्पताल बनाया जाएगा, जिसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने विस्तृत प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। अधिकारियों को उम्मीद है कि जल्द ही इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल जाएगी, जिसके बाद निर्माण प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इस अस्पताल के बनने से सुलतानपुर रोड और आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों को इलाज के लिए भटकना…
Read Moreदलित छात्रा ललिता गौतम के परिजनों से मिले मुख्यमंत्री, घटना पर जताया दुःख, कहा दोषी बचेंगे नहीं
दलित छात्रा ललिता गौतम के परिजनों से मिले मुख्यमंत्री, घटना पर जताया दुःख, कहा दोषी बचेंगे नहीं ललिता गौतम प्रकरण में मुख्यमंत्री सख्त, विवेचना में लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश पीड़ित परिवार को ₹5 Iलाख की सहायता, आवास और सरकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा, दोषियों को कठोरतम सजा दिलाने के निर्देश गाजियाबाद, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को मेरठ की दिवंगत दलित छात्रा ललिता गौतम के परिजनों से गाजियाबाद स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में मुलाकात कर घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया। उन्होंने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए भरोसा…
Read Moreमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को बुलंदशहर, अमरोहा और संभल के दौरे पर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को बुलंदशहर, अमरोहा और संभल के दौरे पर मुख्यमंत्री बुलंदशहर में 574 करोड़ रुपए से अधिक की 57 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास करेंगे सीएम योगी अमरोहा के गजरौला में 207 करोड़ की 43 विकास परियोजनाओं और संभल में 569 करोड़ रुपए की 66 विकास परियोजनाओं लोकार्पण/शिलान्यास करेंगे सीएम योगी तीनों स्थानों पर लाभार्थियों को चेक/ चाबी/ प्रमाणपत्र आदि वितरित करेंगे व जनसभा को करेंगे संबोधित लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार 18 जुलाई को बुलंदशहर, अमरोहा और संभल के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री…
Read Moreलखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर तीन खतरनाक कट, हादसे रोकने को सुरक्षा इंतजाम तेज
लखनऊ लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस वे शुरू होते ही हादसे का खतरा मंडराने लगा हैं। 63 किमी. के एक्सप्रेसवे पर निरीक्षण के दौरान सड़क सुरक्षा के लिहाज से कई खामियां मिली हैं। सबसे बड़ा खतरा एक्सप्रेस वे पर बने तीन कट हैं। इसके अलावा दो जगहों पर दिशा-सूचना बोर्ड नहीं लगे है। ऐसे पांच खतरनाक स्थल पर वाहन चालकों को सावधानी बरतनी होगी। जहां से वाहन सवार अनजाने में एक्सप्रेस वे पर प्रवेश कर जाते है और रॉग साइड चलते है। रोकने पर वाहन सवार यू-टर्न में चलने लगते है। यह स्थिति…
Read Moreयूपी में गरीब छात्राओं को 75 प्रतिशत अंकों पर भी मिलेगी रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी
लखनऊ यूपी के विश्वविद्यालय व डिग्री कॉलेजों में कम अंक पाने वाली गरीब छात्राओं को भी स्कूटी मिलेगी। उच्च शिक्षा विभाग की ओर से 90 प्रतिशत अंक पाने वाली छात्राओं को स्कूटी देने का जो प्रस्ताव तैयार किया गया था, अब उसमें संशोधन किया जा रहा है। परिवार की वार्षिक आय की सीमा को भी कम किया जाएगा। फिलहाल जल्द स्कूटी देने की तैयारी है। विश्वविद्यालय व डिग्री कॉलेजों में स्नातक की गरीब मेधावी छात्राओं को स्कूटी मिले इस हिसाब से प्रस्ताव में बदलाव किया जाएगा। गांव व कस्बों में…
Read Moreशरीर में आर-पार घुसे 4 लोहे के सरिये, KGMU के डॉक्टरों ने साढ़े आठ घंटे की सर्जरी से बचाई मजदूर की जान
लखनऊ लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज (KGMU) के ट्रॉमा सेंटर में डॉक्टरों ने एक बेहद मुश्किल ऑपरेशन कर 23 साल के मजदूर की जान बचाई. युवक के शरीर में चार लोहे की सरिये आर-पार हो गए थे. करीब 8 घंटे 30 मिनट तक चली सर्जरी के बाद डॉक्टरों ने सभी सरियों को उसके शरीर से निकाला. फिलहाल मरीज आईसीयू में भर्ती है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। फर्रुखाबाद के नरैया गांव का रहने वाला उमेश 13 जुलाई की सुबह लखनऊ के बादशाह नगर में एक…
Read Moreसंभल में चला बुलडोजर, सरकारी जमीन पर बने इमामबाड़े और मजार हटाए गए
संभल यूपी के संभल में एक बार फिर बुलडोजर कार्रवाई की गई। सरकारी जमीन पर बने इमामबाड़े और मजार को प्रशासन की ओर से शुक्रवार को ज़मीदोज़ कर दिया गया। तहसील संभल के अंतर्गत के ग्राम मुकबर्रपुर में सरकारी बंजर भूमि पर कई वर्ष पहले इमामबाड़ा और हजरत शाह मियां नीम मजार बना ली गई थी। सरकारी जमीन पर बने इमामबाड़ा और मजार को हटाने के लिए नोटिस भी जारी की गई, इसके बाद भी इमामबाड़ा और मजार को नहीं हटाया गया। शुक्रवार को प्रशासन द्वारा बुलडोजर और पोकलेन मशीन…
Read Moreकांवड़ियों को सीएम योगी की नसीहत, अनुशासन से ही यात्रा होगी सफल
लखनऊ कांवड़ यात्रा के दौरान होने वाले हुड़दंग और बवाल को लेकर सीएम योगी ने शुक्रवार को कैराना से कांवड़ियों को चेताते हुए कहा कि इसका फायदा विरोधी उठाते हैं। हमें धैर्य और अनुशासन का पालन करना है। सीएम योगी ने कहा कि आज शानदार कांवड़ यात्रा चल रही है। सरकार उनके सेवा में खड़ी रहती है। कांवड़ियों से कहा कि हम सब श्रीराम के वंशज हैं, श्रीकृष्ण के अनुयायी और भोले शंकर के भक्त हैं। हम सब याद रखेंगे कि राम की मर्यादा, कृष्ण की लीला और शंकर की…
Read Moreयूपी में 47 लाख नए लोगों को मिलेगा मुफ्त राशन योजना का लाभ
लखनऊ यूपी में 47 लाख लोगों के लिए खुशखबरी है. योगी आदित्यनाथ सरकार जल्द ही करीब 47 लाख नए पात्र लोगों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना (NFSA) के तहत जोड़ने जा रही है. इसका मतलब है कि जिन गरीब और जरूरतमंद परिवारों का नाम अब तक राशन योजना में शामिल नहीं हो पाया है, उन्हें भी फ्री में राशन मिलने का रास्ता साफ होगा. प्रदेश सरकार का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य सिर्फ नए नाम जोड़ना नहीं, बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजना…
Read Moreप्रदेशभर में मिलावट के खिलाफ एफएसडीए ने चलाया अब तक का सबसे व्यापक अभियान
लखनऊ प्रदेशवासियों को सुरक्षित, शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना योगी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस (7 जून, 2026) पर मुख्यमंत्री की मंशानुरूप खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग (एफएसडीए) ने प्रदेशवासियों को सुरक्षित खाद्य उपलब्ध कराने का संकल्प लिया था। उसी संकल्प को धरातल पर उतारते हुए पूरे उत्तर प्रदेश में व्यापक अंतर्जनपदीय एवं जनपदीय विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया, जिसने मिलावटखोरों और खाद्य सुरक्षा कानूनों का उल्लंघन करने वालों में हड़कंप मचा दिया। इस विशेष अभियान के दौरान पूरे प्रदेश में…
Read Moreबिजनौर आने से बचने वाले सीएम खुद अपशगुन थे: सीएम योगी
बिजनौर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 से पहले मुख्यमंत्री बिजनौर आने से बचते थे और इसे अपशकुन मानते थे। दरअसल, वह स्वयं अपशकुन थे, इसलिए बिजनौर उन्हें स्वीकार नहीं करता था। जिस धरती पर भगवान श्रीकृष्ण महात्मा विदुर के घर साग खाने आए हों और जहां मां गंगा का पावन सानिध्य प्राप्त होता हो, उस पवित्र भूमि पर आने से कोई कैसे मना कर सकता है। आज बिजनौर विकास की नई पहचान बन चुका है। जनपद में हाईवे, रेलवे, मेडिकल कॉलेज जैसी सुविधाएं विकसित हुई हैं और गन्ना…
Read More
