ED के लिए विशेष लोक अभियोजकों की नियुक्ति, बिलासपुर के धीरज वानखेड़े पैनल में शामिल, विवेक को भी मिला अवसर

न्यूज राइटर लीगल डेस्क, रायपुर      छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के लिए एक बड़ी उपलब्धि का आज दिन है। केंद्र सरकार ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) के लिए विशेष लोक अभियोजकों के नए पैनल को मंजूरी दे दी है। वित्त मंत्रालय ने 125 एसपीपी यानी विशेष लोक अभियोजकों के नामों को स्वीकृति देते हुए आदेश जारी किया है। यह नियुक्तियां पीएमएलए, 2002 के तहत देशभर की विशेष अदालतों के लिए की जा रही हैं।     आदेश के अनुसार छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से धीरज वानखेड़े और विवेक चोपड़ा को भी पैनल में…

Read More

प्रदेशवासियों को साय सरकार ने दी बड़ी राहत : CM विष्णु देव साय ने किया ऐलान – 200 यूनिट तक बिजली बिल होगा आधा

  उर्वशी मिश्रा, रायपुर   छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राज्यवासियों के लिए बड़ा ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि अब राज्य में 200 यूनिट तक के बिजली बिल पर 50% की छूट दी जाएगी, जिससे आम जनता की बिजली लागत में उल्लेखनीय कमी आएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह योजना खासकर गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को ध्यान में रखकर लागू की गई है। उन्होंने यह भी बताया कि इस पहल से राज्य के लाखों परिवारों को प्रतिमाह बिजली बिल में राहत मिलेगी…

Read More

माँ समलेश्वरी के आशीर्वाद से 140 भटके भाई-बहनों की प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने सनातन धर्म में कराई घर वापसी, गूंजा जय जय श्री राम का जयकारा

      उर्वशी मिश्रा, रायपुर/सारंगढ़   माँ समलेश्वरी की पावन धरा पर रविवार को विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन हुआ, जिसमें 140 धर्मांतरित भाई-बहनों की सनातन धर्म में विधिवत घर वापसी कराई गई। यह ऐतिहासिक कार्यक्रम परम पूजनीय अजय उपाध्याय जी महाराज के सानिध्य में सम्पन्न हुआ।       इस अवसर पर प्रमुख अतिथि प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने सभी 140 धर्मांतरित बंधुओं के पैर पखारकर उनका स्वागत किया और कहा कि, “माँ समलेशवरी की इस पवित्र भूमि पर आज धर्म की पुनःस्थापना का गौरवशाली क्षण है।…

Read More

CM TODAY SCHEDULE : आज छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा में माल्यार्पण से लेकर प्रदेश के विभिन्न कार्यक्रमों में सीएम साय होंगे शामिल, जानिए मिनट-टू-मिनट पूरा शेड्यूल….

              उर्वशी मिश्रा, रायपुर        राज्य स्थापना दिवस एवं छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अवसर पर आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दिन भर का कार्यक्रम अत्यंत व्यस्त रहेगा। वे सुबह से लेकर शाम तक राजधानी रायपुर और नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित कई प्रमुख कार्यक्रमों में शामिल होंगे।     दिन की शुरुआत मुख्यमंत्री साय सुबह 8:40 बजे रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास से करेंगे और कलेक्टोरेट चौक रायपुर पहुंचकर छत्तीसगढ़ महतारी को माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद वे कार द्वारा नवा रायपुर अटल…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली और गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं, बोले – दीपावली पर्व प्रकृति, पशुधन और पर्यावरण के प्रति हमारी श्रद्धा और आभार का प्रतीक है

      उर्वशी मिश्रा, रायपुर    रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को दीपावली और गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपावली का पर्व प्रकाश, सत्य और सद्भाव का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि दीपावली का यह पावन पर्व अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और नकारात्मकता पर सकारात्मकता की विजय का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि दीपों का यह उत्सव हमारे जीवन में नई ऊर्जा, नई चेतना और आशा का संचार करता है। मुख्यमंत्री ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे दीपावली को…

Read More

जल जीवन मिशन : दिवाली पूर्व संघर्षरत ठेकेदारों को मिलेगी राहत, डिप्टी सीएम अरुण साव ने दिलाया भरोसा, पीडब्ल्यूडी के मुद्दे भी आगे बढ़े

    उर्वशी मिश्रा, रायपुर    रायपुर। निर्माण विभागों में लंबित बकाया बिल भुगतान सहित अनेक समस्याओं को लेकर संघर्षरत छत्तीसगढ़ कांट्रेक्टर्स एसोसिएशन को समस्याएं सुलझने की दिखा में राहत मिलने जा रही है। जल जीवन मिशन में काम करने वाले ठेकेदारों को दिवाली पूर्व बकाया बिलों का भुगतान कराने का भरोसा मिल गया है। इसके साथ ही पीडब्ल्यूडी में बिलों के साथ 18 प्रतिशत जीएसटी के साथ बिल भुगतान सहित अनेक मुद्दों का समाधान अफसरों के साथ बैठक कर सुलझाने का आश्वासन विभाग के डिप्टी सीएम अरुण साव ने एसोसिएशन…

Read More

भारतीय किसान संघ छत्तीसगढ़ के आंदोलन स्थल में पहुंचकर शिक्षामंत्री गजेंद्र यादव ने सुनी समस्याएं, बोले – “हम सभी एक किसान परिवार के हैं आपकी समस्याओं के हल के लिए हम प्रतिबद्ध” 

    उर्वशी मिश्रा, रायपुर   रायपुर। भारतीय किसान संघ छत्तीसगढ़ प्रदेश के द्वारा आज बूढ़ा तलाब स्थित धरना स्थल पर आंदोलन किया गया था। जिसे देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव आंदोलनरत भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधि मंडल से मुलाकात की और उनसे उनकी समस्याओं के संबंध में जाना। जहां बिंदुवार सभी नौ सूत्रीय मांगों पर उन्होंने प्रतिनिधियों से सहानुभूतिपूर्वक सभी मांगों के संबंध में चर्चा की। इसके बाद वे बूढ़ा तलाब स्थित धरना स्थल में पहुंचे। जहां बड़ी संख्या में आये किसानों…

Read More

CM विष्णु देव साय ने अमर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन, बोले- “भगत सिंह के विचार और आदर्श आज भी युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करते हैं”

    उर्वशी मिश्रा, रायपुर    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज अमर शहीद भगत सिंह की जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित भगत सिंह चौक पहुँचकर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि अमर शहीद भगत सिंह भारत के स्वतंत्रता संग्राम के वह तेजस्वी नायक थे, जिन्होंने अपने अदम्य साहस, अटूट देशभक्ति और सर्वोच्च बलिदान से आने वाली पीढ़ियों के लिए अमिट प्रेरणा छोड़ी है। उनका जीवन हमें यह सिखाता है कि राष्ट्रहित सर्वोपरि है और स्वतंत्रता के…

Read More

प्यार में धोखा और कानूनी दिक़्क़तों से तनावग्रस्त युवक ने रेलवे ट्रैक पर दी जान, सुसाइड नोट में लिखा अपना दर्द

    शिवानी शर्मा, बिलासपुर      छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शनिवार देर रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। प्यार में धोखा और दुष्कर्म के केस में फंसने से परेशान एक युवक ने सुसाइड कर लिया। युवक ने घर से निकलने से पहले एक सुसाइड नोट छोड़ा, जिसमें उसने प्यार में मिले धोखे का जिक्र किया था। परिजन, रिश्तेदार और पुलिस पूरी रात उसकी तलाश करते रहे, लेकिन अंततः उसका शव रात करीब 12 बजे उसलापुर रेलवे ट्रैक पर मिला।   कैसे हुआ पूरा घटनाक्रम अग्रसेन चौक स्थित साकेत अपार्टमेंट…

Read More

TODAY CM SCHEDULE : सीएम विष्णुदेव साय आज दूरदर्शन स्थापना दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल, राज्य सैनिक बोर्ड की बैठक लेंगे, जानिए पूरा कार्यक्रम…

          उर्वशी मिश्रा, रायपुर    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर और नवा रायपुर अटल नगर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।   आज दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाईन से मुख्यमंत्री कार द्वारा प्रस्थान करेंगे और 12:10 बजे अनुपम नगर स्थित दूरदर्शन केन्द्र, शंकर नगर पहुँचेंगे। यहाँ वे दूरदर्शन स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे।   कार्यक्रम के पश्चात 12:45 बजे मुख्यमंत्री दूरदर्शन केन्द्र से रवाना होकर 01:15 बजे मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर पहुँचेंगे। यहाँ वे दोपहर 03:00 बजे राज्य सैनिक…

Read More

बिलासपुर की लेडी ऑफिसर की जाबांजी : करीब 100 किमोमीटर तक लेडी ऑफिसर के नेतृत्व में गौवंश तस्कर के पीछे दौड़ी पुलिस, अंततः तस्कर शाहरुख कुरैशी धरा गया

  तस्करों द्वारा 17 भैसों से भरी ट्रक को उत्तरप्रदेश बुचड़ख़ाना ले जाया जा रहा था जिसे पीछा कर रतनपुर पुलिस ने रोका गिरफ्तार आरोपी का नाम शाहरुख कुरैशी   उर्वशी मिश्रा, रायपुर/बिलासपुर छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बिलासपुर पुलिस ने गौ तस्करी करते आरोपी शाहरुख कुरैशी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक रायपुर – बिलासपुर राष्ट्रीय मार्ग में रतनपुर की ओर आ रही वाहन में बिना चारा पानी के गौवंशों को ठूंस ठूंसकर भरकर कत्लखाना उत्तर प्रदेश की ओर ले जा रहा…

Read More

“अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना” से प्रतिज्ञा का फौज में जाने का सपना होगा पूरा : सीएम विष्णु देव साय की आत्मीयता ने छुआ श्रमिक परिवार का दिल, बेटी प्रतिज्ञा ने थामा सपनों का रास्ता

      उर्वशी मिश्रा, रायपुर    रायपुर। एक माँ की आँखों में उमड़ी खुशी, चेहरे पर झलकता गर्व और शब्दों में छलकता भावातिरेक इस बात का प्रमाण है कि सरकार की दिशा सही है और योजनाएँ वास्तविक जरूरतमंदों तक पहुँच रही हैं। रायपुर की नंदिनी यादव, जो रोज़ी-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करती हैं, आज अपनी बेटी प्रतिज्ञा को छत्तीसगढ़ पब्लिक स्कूल, टाटीबंध में प्रवेश दिलाकर गदगद हैं। यह संभव हुआ है मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर शुरू की गई अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना से। नंदिनी…

Read More

छत्तीसगढ़ राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक : सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायलों को अस्पताल पहुंचाने वाले राहवीरों को मिलेगी 25 हजार रूपए की राशि

  सीट बेल्ट और हेलमेट का प्रयोग नहीं करने पर होगी सख्त कार्यवाही       उर्वशी मिश्रा, रायपुर   रायपुर। छत्तीसगढ़ में भारत सरकार की राहवीर योजना के अंतर्गत सड़क दुर्घटना में घायलों को अस्पताल पहुंचाने वाले राहवीरों को 25 हजार रूपए की नगद राशि से पुरस्कृत किया जाएगा। यह पुरस्कार एक राहवीर को अधिकतम पांच बार मिल सकेगा। मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक में राहवीर योजना की समीक्षा करते हुए परिवहन मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि घायलों को अस्पताल…

Read More

आज रायपुर में सौर ऊर्जा जागरुकता अभियान एवं प्रोत्साहन समारोह का होगा आयोजन, CM विष्णु देव साय होंगे मुख्य अतिथि

    उर्वशी मिश्रा, रायपुर    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में आज आयोजित सौर ऊर्जा जागरूकता अभियान एवं प्रोत्साहन समारोह का आयोजन होगा। यह कार्यक्रम दोपहर 11 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, रायपुर में किया जाएगा।   इस कार्यक्रम की अध्यक्षता वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप करेंगे। कार्यक्रम में रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक राजेश मूणत, सुनील सोनी, पुरंदर मिश्रा एवं मोतीलाल साहू सहित अन्य विशिष्ट अतिथि होंगे। इस अभियान के माध्यम से सौर ऊर्जा के महत्व को आमजन में बढ़ावा देने तथा स्थायी…

Read More

मुख्यमंत्री के नवा रायपुर स्थित निवास में कल करमा तिहार की बिखरेगी छटा, विभिन्न कार्यक्रमों सहित रात्रि जागरण एवं करम डार विसर्जन पूजा के साथ होगा समापन

  उर्वशी मिश्रा, रायपुर    रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नवा रायपुर स्थित नवीन शासकीय निवास कार्यालय में 3 सितम्बर यानि कल एकादशी करमा तिहार परंपरागत रूप से मनाया जाएगा। इस आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। करमा तिहार का आयोजन छत्तीसगढ़ कंवर समाज युवा प्रभाग महानगर इकाई टाटीबंध रायपुर द्वारा किया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इस आयोजन के मुख्य अतिथि होंगे, जबकि आदिम जाति विकास मंत्री राम विचार नेताम इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। करमा तिहार के आयोजन में वनमंत्री मंत्री…

Read More