उर्वशी मिश्रा, न्यूज राइटर, रायपुर, 27 अगस्त 2024 रायपुर। राज्यपाल रामेन डेका ने आज यहां राजभवन में न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) इंदर सिंह उबोवेजा को छत्तीसगढ़ लोक आयोग के प्रमुख लोकायुक्त पद की शपथ दिलाई। न्यायमूर्ति इंदर सिंह उबोवेजा ने ईश्वर के नाम पर शपथ ली। अतिरिक्त मुख्य सचिव रेणु पिल्ले ने शपथ प्रक्रिया पूर्ण कराई। षपथ के पष्चात् राज्यपाल डेका एवं मुख्यमंत्री साय ने पुष्पगुच्छ से उबोवेजा का अभिवादन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व सांसद सुनील सोनी, अन्य जनप्रतिनिधिगण, पूर्व प्रमुख…
Read MoreCategory: Featured
Featured posts
CG में नक्सलवाद को खत्म करने कई तरह के योजनाएं चला रही सरकार, आदिवासी बच्चों को रोबोटिक्स और Al पढ़ाएगी विष्णुदेव सरकार
उर्वशी मिश्रा, न्यूज राइटर, रायपुर, 27 अगस्त 2024 रायपुर। छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद को खत्म करने के लिए सरकार कई तरह की योजनाएं चला रही है। यही वजह है कि साय सरकार को नक्सल मोर्चे पर बड़ी सफलता मिल रही है। साय सरकार के आने के बाद बड़ी संख्या में नक्सलियों ने सरेंडर किया है। वहीं कई खूंखार नक्सली जवानों की जवाबी कार्रवाई में ढेर हुए हैं। इसी बीच अब नक्सल प्रभावित इलाकों में शिक्षा की अलख जगाने के लिए साय सरकार ने एक और बड़ा फैसला लिया है। नक्सल प्रभावित…
Read Moreमंत्री OP चौधरी ने रायगढ़ विधायक कार्यालय में आम जनों से की मुलाकात, समस्याओं और सुझावों का किया समाधान का प्रयास
संगीता शर्मा, न्यूज राइटर, रायपुर, 27 अगस्त 2024 रायगढ़। मंत्री OP चौधरी ने रायगढ़ विधायक कार्यालय में आम जनों से मुलाकात की। X पर मंत्री ने बताया कि आज रायगढ़ स्थित विधायक कार्यालय में आम जनों से मुलाकात की। उनकी समस्याओं और सुझावों को ध्यानपूर्वक सुना और समाधान के प्रयास किए। बीजेपी की खबर – छत्तीसगढ़ में भाजपा का सदस्यता अभियान तीन सितंबर से शुरु होने जा रहा है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को छत्तीसगढ़ भाजपा का पहला सदस्य बनाएंगे। इसके बाद छह सितंबर…
Read MoreCG NEWS: नाबालिग से रेप करने वाला दरिंदा गिरफ्तार, आरोपी ने किया रेप करना स्वीकार, अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा
संगीता शर्मा, न्यूज राइटर, रायपुर, 27 अगस्त 2024 लखनपुर। डरा धमकाकर नाबालिग से रेप करने के आरोपी को लखनपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार प्रार्थी ने 24 अगस्त को थाना लखनपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि 18 अगस्त को प्रार्थी सपरिवार खाना पीना खाकर सो रहा था, देर रात प्रार्थी की पत्नी बताई कि इसकी नाबालिग लडक़ी घर में नहीं है, तब प्रार्थी एवं उसकी पत्नी अपनी नाबालिग लडक़ी को खोज रहे थे। उसी दौरान प्रार्थी की नाबालिग लडक़ी अनुज मुण्डा के साथ खड़ी मिली जिसे…
Read MoreCM साय को श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर गुढियारी में आयोजित दही हांडी उत्सव प्रतियोगिता में शामिल होने मिला निमंत्रण, रायपुर के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने की सौजन्य मुलाकात
उर्वशी मिश्रा, न्यूज राइटर, रायपुर, 27 अगस्त 2024 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से कल 26 अगस्त को यहाँ उनके निवास कार्यालय में सार्वजनिक दही हांडी उत्सव समिति गुढियारी, रायपुर के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर 27 अगस्त को आयोजित दही हांडी उत्सव प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने आमंत्रण के लिए समिति के सदस्यों को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर श्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, संयोजक श्री बसंत अग्रवाल, सह-संयोजक श्री हेमेंद्र साहू…
Read MoreCM साय का आज का दौरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजभवन के लिए होंगे रवाना, शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल
उर्वशी मिश्रा, न्यूज राइटर, रायपुर, 27 अगस्त 2024 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजभवन के कार्यक्रम में शामिल होंगे, बता दे कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सुबह मुख्यमंत्री निवास से राजभवन के लिए प्रस्थान करेंगे। राजभवन में माननीय प्रमुख लोकायुक्त के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। फिर वे वापस राजभवन से अपने मुख्यमंत्री निवास को प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज 11:50 को मुख्यमंत्री निवास से कार द्वारा राजभवन के लिए प्रस्थान करेंगे। 11:55 को राजभवन में उनका आगमन होगा। 12:15 से 12:45 तक मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय माननीय प्रमुख लोकायुक्त…
Read Moreमहादेव सट्टा मामले की अब CBI करेगी जांच : सरकार ने जारी की अधिसूचना, कॉंग्रेस शासनकाल में शुरू हुई महादेव सट्टा एप की जांच जारी
संगीता शर्मा, न्यूज राइटर, रायपुर, 26 अगस्त 2024 रायपुर | हजारों करोड़ रूपये के महादेव सट्टा एप घोटाले के सभी मामलों को प्रदेश सरकार ने CBI को सौंप दिया है। इस संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। कांग्रेस के शासनकाल में शुरू हुई महादेव सट्टा एप की जांच अब तक जारी है, मगर अब भी यह अवैध कारोबार बदस्तूर चल रहा है और इसके दो प्रमुख आरोपी रवि उप्पल और सौरभ चंद्राकर अब तक गिरफ्त से बाहर हैं | 00 महादेव सट्टे के 70 FIR हैं दर्ज…
Read Moreजम्मू-कश्मीर चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 15 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट
उर्वशी मिश्रा, न्यूज राइटर, रायपुर, 26 अगस्त 2024 जम्मू कश्मीर | भाजपा ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए 15 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। रविवार देर रात तक चली केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और कई वरिष्ठ नेता, साथ ही जम्मू-कश्मीर भाजपा के भी प्रमुख नेता मौजूद थे | भाजपा की इस सूची में तीनों चरणों में होने वाले चुनावों के लिए उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में…
Read MoreRaipur News : रायपुर में कल दहीहांडी उत्सव, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दिव्यांग बच्चों के साथ मना रहे कृष्ण जन्माष्टमी, विश्वविख्यात शिव भजन गायक बाबा हसंराज रघुवंशी देंगे प्रस्तुति
उर्वशी मिश्रा, न्यूज राइटर, रायपुर, 26 अगस्त 2024 रायपुर। नन्हें राधा-कृष्णों की अठखेलियों से मुख्यमंत्री निवास गुलजार हुआ है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव कृष्ण जन्माष्टमी दिव्यांग बच्चों के साथ मना रहे हैं। विभिन्न संस्थाओं के 25 दिव्यांग बच्चे राधा-कृष्ण के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए हैं। जन्माष्टमी पर मुख्यमंत्री ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की प्रदेशवासियों को कृष्ण जन्माष्टमी की दी बधाई I
Read MoreRaipur News : रायपुर में कल दहीहांडी उत्सव, विश्वविख्यात शिव भजन गायक बाबा हसंराज रघुवंशी देंगे प्रस्तुति
उर्वशी मिश्रा, न्यूज राइटर, रायपुर, 26 अगस्त 2024 रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की पावन भूमि गुढ़ियारी में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी सार्वजनिक दहीहांडी उत्सव समिति एवं श्री हनुमान मंदिर ट्रस्ट के विशेष सहयोग से भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर दिनांक 27 अगस्त 2024, दिन मंगलवार को शाम 4 बजे से दहीहांडी उत्सव प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे छत्तीसगढ़ प्रदेश ही नहीं अपितु महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, झारखंड तथा उड़ीसा एवं अन्य राज्यों से भी गोविंदा टोलियाँ प्रतिभागी के रूप मे प्रतियोगिता में हिस्सा लेने आ रहे…
Read Moreभगवान कृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में कार्यक्रम आयोजित, जन्माष्टमी पर इस शुभ मुहूर्त में करें लड्डू गोपाल की पूजन, जानें पूजा विधि और उनके जन्म की कथा
न्यूज डेस्क, न्यूज राइटर, रायपुर, 26 अगस्त 2024 Krishna Janmashtami 2024। हिन्दू धर्म में भगवान कृष्ण अपनी बाल लीलाओं के कारण सबसे ज्यादा पसंद किए जाते हैं. लोग उन्हें अपने घरों में बाल रूप में रखते हैं और परिवार के सदस्य की तरह उनकी देखभाल करते हैं. वहीं हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर कन्हैया का जन्मोत्सव मनाया जाता है. इस वर्ष कृष्ण जन्माष्टमी 26 अगस्त सोमवार को पड़ रही है. इस दिन लोग व्रत रखते हैं और विधि विधान से भगवान कृष्ण की पूजा करते…
Read Moreसमस्त छत्तीसगढ़ वासियों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान श्रीकृष्ण की कृपा आप सभी पर बनी रहे – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
उर्वशी मिश्रा, न्यूज राइटर, रायपुर, 26 अगस्त 2024 रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी प्रदेशवासियों को भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव के पावन पर्व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर अपनी शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री साय ने श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर्व की बधाई देते हुए समस्त छत्तीसगढ़ वासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की कृपा सभी पर बनी रहे। उल्लेखनीय है कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर छत्तीसगढ़ में इस महापर्व को उत्साहपूर्वक मनाया जाता है। https://x.com/vishnudsai/status/1827898210033315951?t=2DC_w-Lc6DuN9EJWF0OQ6g&s=19 सीएम विष्णुदेव साय ने X पर लिखा, श्री…
Read Moreअनियंत्रित कार का कहर…रॉन्ग साइड से मार रहा था ओवर टेक, एक के बाद एक 12 गाड़ियों को मारी टक्कर, बीजेपी सांसद बचे बाल-बाल
संगीता शर्मा, न्यूज राइटर, कांकेर, 26 अगस्त 2024 कांकेर। भानुप्रतापपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक अनियंत्रित कार का कहर देखने को मिला। कार ने एक के बाद एक 12 गाड़ियों को टक्कर मार दी और डिवाइडर पर चढ़ गई। इन गाड़ियों के पास खड़े 5 लोग चपेट में आ गए। इस दौरान सांसद भोजराज नाग का काफिला भी वहां मौजूद था। उनका काफिला चपेट में आने से बाल-बाल बच गया। भानुप्रतापपुर पुलिस ने मौके पर जमा भीड़ को नियंत्रित करते हुए वाहन चालक को हिरासत में…
Read Moreभाजपा सदस्यता अभियान की कार्यशाला जारी, तीन दिनों तक मंडल स्तर पर कार्यशाला का होगा आयोजन…जिला स्तर पर पहले ही संचालित की जा चुकी है कार्यशाला
उर्वशी मिश्रा, न्यूज राइटर, रायपुर, 26 अगस्त 2024 रायपुर। राजधानी में भाजपा सदस्यता अभियान की कार्यशाला जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि तीन दिनों तक मंडल स्तर पर कार्यशाला का आयोजन होगा। वहीं जिला स्तर पर पहले ही कार्यशाला संचालित की जा चुकी है। बीजेपी छत्तीसगढ़ इकाई को 50 लाख सदस्य जोड़ने का लक्ष्य दिया गया है और 1 सितंबर से होगा सदस्यता अभियान का शुरुआत किया जाएगा। आपको बता दे कि मिस कॉल, क्यूआर स्कैनर, ऑनलाइन फॉर्म जैसे माध्यमों से सदस्य जोड़े जाएंगे। जानकारी के अनुसार…
Read Moreप्रदेश भर में आज रहेगा शुष्क दिवस, कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर लिया गया फैसला…छत्तीसगढ़ शासन आबकारी विभाग ने जारी किया आदेश
उर्वशी मिश्रा, न्यूज राइटर, रायपुर, 26 अगस्त 2024 रायपुर। आज प्रदेश भर मे कृष्ण जन्माष्टमी पर शुष्क दिवस है वहीं दूसरी ओर कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर फैसला लिया गया है। बताया गया है कि छत्तीसगढ़ शासन आबकारी विभाग ने आदेश जारी किया हैं कि सभी जिलों में देसी-विदेशी मदिरा दुकान, रेस्टोरेंट-बार, होटल- बार, क्लब सब बंद रहेंगे। आपको बता दे कि निर्देश उल्लंघन करने पर मदिरा जप्तिकरण व दोषियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज किया जायगा। जानकारी के अनुसार बता दे कि जिला कार्यालय, संभागीय एवं राज्य स्तरीय उड़न…
Read More
