जम्मू-कश्मीर चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 15 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट 

उर्वशी मिश्रा, न्यूज राइटर, रायपुर, 26 अगस्त 2024

जम्मू कश्मीर | भाजपा ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए 15 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। रविवार देर रात तक चली केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और कई वरिष्ठ नेता, साथ ही जम्मू-कश्मीर भाजपा के भी प्रमुख नेता मौजूद थे |

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़-रायपुर में CM साय ने हेलन केलर अवार्डी कलाकार बसंत साहू को दी बधाई, युवाओं और बच्चों के लिए बताया प्रेरणादायक

भाजपा की इस सूची में तीनों चरणों में होने वाले चुनावों के लिए उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में मतदान होगा, जिसका पहला चरण 18 सितंबर को, दूसरा चरण 23 सितंबर को, और तीसरा चरण 1 अक्टूबर को होगा। इस सूची में पूर्व उपमुख्यमंत्री निर्मल सिंह का नाम शामिल नहीं है, लेकिन संभावना है कि उन्हें अगली सूची में जगह मिल सकती है |

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़ में बारिश से मिली राहत, रायपुर में 33.4 डिग्री रहा तापमान

भाजपा की इस सूची में कुछ प्रमुख नामों में राजपोरा से अर्शिद भट, शोपियां से जावेद अहमद कादरी, अनंतनाग पश्चिम से मोहम्मद रफीक वानी शामिल हैं। अनंतनाग सीट से एडवोकेट सैयद वजाहत को टिकट मिला है। किश्तवाड़ सीट से शगुन परिहार, डोडा विधानसभा से गजय सिंह राणा, पंपोर विधानसभा से सैयद शौकत गयूर अंद्राबी, और बिजबेहरा सीट से सोफी युसूफ भाजपा के उम्मीदवार होंगे | बिजबेहरा सीट पर महबूबा मुफ्ती चुनाव लड़ती रही हैं, लेकिन इस बार पीडीपी से उनकी बेटी को चुनाव मैदान में उतारने की योजना है |

ये भी पढ़ें :  मंच पर कुर्सियां नहीं, सिर्फ डायस, भाषण देकर नेता कार्यकर्ताओं के बीच बैठेंगे, कांग्रेस ने बनाई नई गाइडलाइन

पहली सूची :-

00 कुछ देर पहले भाजपा ने अपनी दूसरी लिस्ट भी जारी की

भाजपा ने जम्मू कश्मीर चुनाव के लिए अपनी दूसरी लिस्ट भी जारी कर दी है जिसमें एक प्रत्याशी का नाम शामिल है |

दूसरी सूची :-

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment