CM साय का आज का दौरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजभवन के लिए होंगे रवाना, शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल

उर्वशी मिश्रा, न्यूज राइटर, रायपुर, 27 अगस्त 2024

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजभवन के कार्यक्रम में शामिल होंगे, बता दे कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सुबह मुख्यमंत्री निवास से राजभवन के लिए प्रस्थान करेंगे। राजभवन में माननीय प्रमुख लोकायुक्त के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। फिर वे वापस राजभवन से अपने मुख्यमंत्री निवास को प्रस्थान करेंगे।

ये भी पढ़ें :  त्रिनिदाद की राजधानी में भव्य राम मंदिर, सरकार ने दिया पूरा समर्थन, 'जय श्री राम' की गूंज होगी

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज 11:50 को मुख्यमंत्री निवास से कार द्वारा राजभवन के लिए प्रस्थान करेंगे। 11:55 को राजभवन में उनका आगमन होगा। 12:15 से 12:45 तक मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय माननीय प्रमुख लोकायुक्त के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। 12:45 को राजभवन से मुख्यमंत्री निवास में उनका वापस आगमन होगा।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment