उर्वशी मिश्रा, रायपुर रायपुर। छत्तीसगढ़ में कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले उद्योगों और संस्थाओं को पहली बार राज्यस्तरीय सम्मान मिलने जा रहा है। अलायंस फॉर बिहेवियर चेंज और सर्वहितम के संयुक्त प्रयास से एनआईटी रायपुर के सहयोग से ‘थिंक-एस इम्पैक्ट अवॉर्ड 2025’ का आयोजन किया जा रहा है। यह ऐतिहासिक समारोह 6 सितम्बर को शाम 4 से 7 बजे तक न्यू सर्किट हाउस, सिविल लाइन, रायपुर में आयोजित होगा। छत्तीसगढ़ का पहला सीएसआर अवॉर्ड यह राज्य का पहला ऐसा…
Read MoreCategory: Latest
Video Breaking : प्रदर्शन के दौरान इस व्यक्ति ने दी CM को खुलेआम धमकी, सोशल मीडिया में वीडियो आया सामने, राष्ट्रवादी संघ ने की कड़े एक्शन की माँग
न्यूज़ राइटर डेस्क, रायपुर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका का नाम बदलने के फैसले को लेकर छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना द्वारा किए प्रदर्शन के दौरान का एक वीडियो लगभग एक महीने बाद अचानक सोशल मीडिया में चर्चा में आ गया है। जहां क्रांति सेना का एक पदाधिकारी खुलेआम राज्य के मुख्यमंत्री, काटने मारने की बात कहता दिख रहा है। बताया जा रहा है कि जुलाई में रायपुर के पचपेड़ी नाका में ये प्रदर्शन हुआ था, जहाँ एक व्यक्ति ने खुलेआम अशांति की बात की थी। क्या है वीडियो में?…
Read Moreलुत्ती बांध के टूटने पर जताई गहरी नाराज़गी, दुबारा इस तरह की गलती नहीं की जाएगी बर्दाश्त – मुख्यमंत्री साय
सिंचाई परियोजनाओं के रखरखाव और मरम्मत पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता मैदानी अधिकारी–कर्मचारी फील्ड में जाकर बांधों एवं संबंधित संरचनाओं का करें सतत निरीक्षण मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की जल संसाधन विभाग के कामकाज की समीक्षा उर्वशी मिश्रा, रायपुर रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बलरामपुर–रामानुजगंज जिले में स्थित लुत्ती बांध के टूटने की घटना पर गहरी नाराज़गी व्यक्त की। उन्होंने कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में इस तरह की गलती किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की…
Read Moreलोकपरंपराएं एवं संस्कृति समाज को जोड़ने का बेहतर माध्यम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
महिलाएँ हर क्षेत्र में कर रही हैं प्रदेश का नाम रोशन : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह तीजा महिलाओं का मायके से जुड़ी यादों को तरोताज़ा करने का पर्व : राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा राजस्व मंत्री निवास में तीजा मिलन, गीत-संगीत और लोकनृत्य से गूंजा वातावरण उर्वशी मिश्रा, रायपुर रायपुर। सावन-भादो में छत्तीसगढ़ की धरती पर पारंपरिक उत्सवों का विशेष महत्व रहता है। इसी क्रम में आज राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा के निवास में तीजा मिलन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।…
Read Moreटोल टैक्स मांगने पर कर्मचारी को इम्तियाज़, बबलू ख़ान और संजय ने जमकर पीटा, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर की घटना
उर्वशी मिश्रा, रायपुर/सूरजपुर छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में कोतवाली थाना क्षेत्र के पचिरा टोल प्लाजा पर मंगलवार शाम दबंगई का बड़ा मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता राजेश कुमार दुबे ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि दिनांक 2 सितंबर को शाम 4 बजे के करीब वे अपनी ड्यूटी पर थे। इसी दौरान एक वाहन (JH01BF 5185) टोल टैक्स दिए बिना जबरन निकलने की कोशिश कर रहा था। जब टोल कर्मचारियों ने वाहन को रोकने का प्रयास किया, तो वाहन चालक और उसके साथियों…
Read Moreमुख्यमंत्री के नवा रायपुर स्थित निवास में कल करमा तिहार की बिखरेगी छटा, विभिन्न कार्यक्रमों सहित रात्रि जागरण एवं करम डार विसर्जन पूजा के साथ होगा समापन
उर्वशी मिश्रा, रायपुर रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नवा रायपुर स्थित नवीन शासकीय निवास कार्यालय में 3 सितम्बर यानि कल एकादशी करमा तिहार परंपरागत रूप से मनाया जाएगा। इस आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। करमा तिहार का आयोजन छत्तीसगढ़ कंवर समाज युवा प्रभाग महानगर इकाई टाटीबंध रायपुर द्वारा किया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इस आयोजन के मुख्य अतिथि होंगे, जबकि आदिम जाति विकास मंत्री राम विचार नेताम इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। करमा तिहार के आयोजन में वनमंत्री मंत्री…
Read MoreCM विष्णुदेव साय देश के दूसरे सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री बने : इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रदेश मंत्री जितेन्द्र वर्मा बोले – “जनता का विश्वास, विकास का प्रमाण – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रचा इतिहास”
उर्वशी मिश्रा, रायपुर/दुर्ग रायपुर/दुर्ग। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनता की आकांक्षाओं पर खरा उतरते हुए देशभर के मुख्यमंत्रियों की लोकप्रियता सूची में दूसरा स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर भाजपा प्रदेश मंत्री जितेन्द्र वर्मा ने कहा कि यह उपलब्धि न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे देश-दुनिया में बसे छत्तीसगढ़वासियों के लिए भी गौरव का विषय है। इस ऐतिहासिक सफलता पर भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेश मंत्री जितेन्द्र वर्मा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को…
Read Moreदक्षिण कोरिया के कोरिया इंटरनेशनल ट्रेड एसोसिएशन (KITA) से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सार्थक मुलाकात, प्रदेश के औद्योगिक विकास को नई दिशा देने पर हुई चर्चा
उर्वशी मिश्रा, रायपुर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज सियोल में दक्षिण कोरिया के सबसे बड़े व्यापार संगठन कोरिया इंटरनेशनल ट्रेड एसोसिएशन (KITA) के चेयरमैन जिन सिक युन और वाइस प्रेसिडेंट श्री किम की ह्यून से मुलाकात की। 77,000 से अधिक सदस्यों वाला यह संगठन एशिया का अग्रणी व्यापारिक मंच है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ की औद्योगिक नीति 2024–30, प्राकृतिक संसाधनों और कुशल मानव संसाधन की ताकत को रेखांकित करते हुए निवेश, तकनीकी हस्तांतरण और स्किलिंग के क्षेत्र में संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की।…
Read Moreनिर्माण विभागों के लंबित निरीक्षण प्रतिवेदनों की वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए 1 सितंबर को होंगी समीक्षा बैठक
उर्वशी मिश्रा, रायपुर छत्तीसगढ़ शासन के निर्माण कार्यों से जुड़े विभिन्न विभागों के लंबित निरीक्षण प्रतिवेदन की समीक्षा एक सितंबर 2025 (सोमवार) को की जाएगी। यह समीक्षा बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्य तकनीकी परीक्षक (सतर्कता) द्वारा ली जाएगी। बैठक में संबंधित विभागों के कार्यपालन अभियंताओं को आवश्यक जानकारी एवं अभिलेखों के साथ उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्य तकनीकी परीक्षक सतर्कता आर. पुराम ने बताया कि विभागों के लंबित निरीक्षण प्रतिवेदनों को समय-सीमा में निराकृत किए जाने के उद्देश्य से विभागवार समीक्षा किए…
Read Moreनहीं चलेगी ‘पेशी पर पेशी’: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कलेक्टर्स और संभाग आयुक्तों को दिए स्पष्ट निर्देश, बोले – “राजस्व मामलों में लापरवाही नहीं चलेगी, राजस्व अधिकारियों कर्मचारियों पर होगी सरकार की पैनी नजर”
लंबित राजस्व मामलों पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सख्त, राजस्व प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण अनिवार्य मुख्यमंत्री साय ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ली सभी जिलों के कलेक्टर्स की समीक्षा बैठक रजत महोत्सव की तैयारियों और विकास योजनाओं की प्रगति की गहराई से समीक्षा उर्वशी मिश्रा, रायपुर रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नया रायपुर स्थित महानदी भवन मंत्रालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के कलेक्टर्स की बैठक लेकर शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने राज्य के सभी…
Read MoreCM साय ने इंद्रावती भवन नया रायपुर में पंजाब नेशनल बैंक की नई शाखा का किया शुभारंभ, बोले – ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में वित्तीय समावेशन के क्षेत्र में हुई उल्लेखनीय प्रगति’
उर्वशी मिश्रा, रायपुर रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नवा रायपुर स्थित इंद्रावती भवन परिसर में पंजाब नेशनल बैंक की नई शाखा, एटीएम और डिपॉजिट मशीन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने विभागाध्यक्ष कार्यालय इंद्रावती भवन के कर्मचारियों, नवा रायपुर के आसपास निवासरत नागरिकों तथा बैंक के अधिकारियों-कर्मचारियों को शुभकामनाएँ दीं। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में वित्तीय समावेशन के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। पहले योजनाओं की राशि का वितरण नगद रूप में किया जाता था, जिससे…
Read Moreजो जीता, वो ‘बाजीराव’..आज है महान योद्धा पेशवा बाजीराव की जयंती, मुग़लों को चटाई धूल, जीवन में एक भी युद्ध नहीं हारे, भिलाई में बड़ा आयोजन
उर्वशी मिश्रा, रायपुर आपने ‘सिकंदर’ का नाम अनेकों बार सुना होगा, जो जीता वो सिकंदर, वाला अमिताभ बच्चन का डायलॉग आपको याद भी होगा, पर आपको ये भी समझना होगा कि युद्ध हारने वाले ‘सिकंदर’ का शब्द आपके दिमाग़ में योजना के तहत फिट कराया गया है, जबकि आप और हम उस महान योद्धा के वंशज हैं, जिन्होंने मुगलों को उनकी औक़ात दिखाई, और अपने जीवनकाल में उन्होंने एक भी युद्ध नहीं हारा। ‘जो जीता, वो बाजीराव’ कहना क्यों आवश्यक है? इसे समझने आज छत्तीसगढ़ के भिलाई…
Read MoreBSP में हुआ बड़ा हादसा, तेज आवाज और धमाके के साथ वेस्ट कैचर फटने से आई आवाज़, अब तक ये मिली है जानकारी
आशीष तिवारी, भिलाई छत्तीसगढ़ में दुर्ग जिले के भिलाई में स्थित सेल के सबसे बड़े स्टील प्लांट भिलाई स्टील प्लांट में सुबह एक बड़ा हादसा हो गया जिसमें तेज आवाज और धमाके के साथ वेस्ट कैचर के फटने से भीषण आग लग गई। आग लगते ही प्लांट के अंदर अफरा तफरी मच गई। तो वही फौरन इसकी सूचना इस्पात प्रबंधन के अधिकारियों को दी गई । मौके पर बीएसपी के दमकल वाहन पहुंचे। 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया । आपको…
Read More‘धर्म’जयगढ़ पहुंचे CM साय, मंच से प्रबल प्रताप जूदेव ने की मांग, धर्मांतरण रोकने बने कड़ा कानून, ‘जब तक मेरे शरीर में प्राण हैं..’ लव जिहाद, गौ हत्या नहीं होने देंगे
उर्वशी मिश्रा, रायपुर छत्तीसगढ़ के धर्मजयगढ़ में गुरुवार को आयोजित संस्कृति गौरव महासम्मेलन में सांस्कृतिक वैभव और आध्यात्मिक ऊर्जा का अनोखा संगम देखने को मिला। इस दौरान हिंदू कुलतिलक और धर्मांतरण के विरुद्ध शंखनाद कर हिन्दुओं को उनकी महान संस्कृति से जोड़े रखने वाले स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव जी को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत कार्यक्रम में उपस्थित सभी दिग्गजों ने नमन किया। धर्मजयगढ़ में आयोजित इस भव्य समारोह में अखिल भारतीय घर वापसी प्रमुख प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने मंच से हिंदुओं के हित में कार्य करने हेतु मुख्यमंत्री…
Read Moreजनभागीदारी से करें आदिवासी बाहुल्य ग्रामों का समग्र विकास : मुख्यमंत्री ने आदि कर्मयोगी अभियान की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश
उर्वशी मिश्रा, रायपुर रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित समीक्षा बैठक में निर्देशित किया कि आदि कर्मयोगी अभियान के माध्यम से आदिवासी बाहुल्य ग्रामों का समग्र विकास जनभागीदारी के माध्यम से सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि आदि कर्मयोगी अभियान के तहत पूरे देश में आदिवासी बाहुल्य ग्रामों में 20 लाख स्वयंसेवकों के निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस राष्ट्रीय लक्ष्य में छत्तीसगढ़ राज्य की भागीदारी सक्रिय है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 1,32,400 वॉलंटियर्स को…
Read More
