CG All Private School’s Closed : छत्तीसगढ़ में कल सभी प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे, जानिए क्या है इसकी वजह

 

उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 13 सितंबर, 2023

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में निजी स्कूलों को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि 14 सितंबर को छत्तीसगढ़ के सभी निजी स्कूल बंद रहेंगे। दरअसल, आरटीई की राशि का भुगतान नहीं हुआ है। इन्ही मांगों को लेकर प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन द्वारा आंदोलन किया जाएगा। वहीं, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन 21 सितंबर को आंदोलन की तैयारी में भी है।

ये भी पढ़ें :  कांग्रेस पार्टी ED और सीबीआई से डरने वाली नहीं- केसी वेणुगोपाल

 

शिक्षा के अधिकार के तहत सीटों में एडमिशन के बाद भी शासन करोड़ रूपए रोक के रखा है, ऐसे में 21 सितंबर को रायपुर में जंगी प्रदर्शन की तैयारी जा रही है। छत्तीसगढ़ प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन पैसा बढ़ाने, समय पर पैसा जारी करने समेत आठ सूत्रीय मांगों को लेकर सड़क पर उतरेगा।

ये भी पढ़ें :  TET अनिवार्यता के विरोध में 15 को होगी बड़ी बैठक, 80 हजार शिक्षकों पर पड़ सकता है असर

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment