CG Assembly Election 2023 : CM हिमंत बिस्वा सरमा का छत्तीसगढ़ दौरा आज; महासमुंद, बिलासपुर और खैरागढ़ में लेंगे चुनावी सभा

 

उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 26 अक्टूबर, 2023

 

रायपुर। बीजेपी और कांग्रेस के स्टार प्रचारक छत्तीसगढ़ में लगातार दौरा कर चुनावी सभा ले रहे हैं। लगातार एक दूसरे पर निशाना साध रहे हैं। जमकर आरोप-प्रत्यारोप लग रहे हैं। इसी क्रम में बीजेपी की स्टार प्रचारक और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा 26 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वो महासमुंद, बिलासपुर और खैरागढ़ में जनसभाओं को संबोधित करेंगे और नामांकन रैलियों में शिरकत करेंगे।

ये भी पढ़ें :  अभाविप कोरिया इकाई सोनहत की नवीन नगर कार्यकारिणी घोषित : बलबीर पूषाम बने नगर मंत्री

 

असम के मुख्यमंत्री विशेष विमान से सुबह 10.20 बजे रायपुर पहुंचेंगे और फिर हेलिकॉप्टर से 11 बजे महासमुंद जाएंगे। महासमुंद में सरमा पहले जनसभा को संबोधित करेंगे और फिर जिले की चारों विधानसभा के भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन दाखिले के लिए रैली में हिस्सा लेंगे। दोपहर 12.30 बजे सरमा महासमुंद से बिलासपुर के लिए रवाना होंगे।

ये भी पढ़ें :  मुबारक गुल ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा के प्रो टेम स्पीकर की शपथ ली

बिलासपुर में आहूत जनसभा को संबोधित करने के बाद वहां भाजपा प्रत्याशियों की नामांकन रैली में भाग लेंगे। फिर यहां से सरमा दोपहर 3.20 बजे खैरागढ़ पहुंचेंगे। वहां जनसभा को संबोधित करेंगे। शाम 5 बजे खैरागढ़ से रवाना होकर सरमा राजधानी रायपुर पहुंचेंगे और शाम 6 बजे नई दिल्ली होते हुए असम के लिए रवाना हो जाएंगे।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment