CG Assembly Election 2023 : कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र, 3200 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से धान खरीदेगी कांग्रेस, किसानों और महिला स्वसहायता समूहों का कर्ज होगा माफ, देखें घोषणा पत्र

 

 

उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 05 नवंबर, 2023

 

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने घोषणा पत्र जारी कर दिया है। प्रदेश की जनता को लुभाने के लिए कांग्रेस ने कई बड़े वादे किए गए हैं। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ की जनता के लिए वादों की झड़ी लगा दी है। कांग्रेस ने प्रदेश की जनता से जो वादे किए हैं उनमें मुफ्त बिजली, धान खरीदी को लेकर बड़ा फैसला और तेंदूपत्ता कारोबारियों के लिए भी बड़ा वादा शामिल है।

कांग्रेस ने घोषणा पत्र में एक बार फिर से कर्ज माफी का वादा किया है। साथ ही कांग्रेस ने कहा है कि प्रदेश में सभी सरकारी स्कूल और कॉलेज में केजी से लेकर पीजी तक की पढ़ाई फ्री में होगी। 500 रुपए में गैस सिलेंडर मिलेगा। इसके साथ ही राजीव गांधी किसान न्याय योजना में मिलने वाली इनपुट सब्सिडी सहित किसानों को धान की कीमत 3200 रुपए क्विंटल मिलेगी। वहीं, कांग्रेस पहले 15 क्विंटल धान प्रति एकड़ खरीदती थी। अब प्रति एकड़ 20 क्विंटल खरीदेगी। इसके साथ ही 200 यूनिट तक बिजली लोगों को फ्री में दी जाएगी।

ये भी पढ़ें :  महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध : सीएम भूपेश बघेल

महतारी न्याय योजना के तहत महिलाओं को गैस सिलेंडर पर 500 रुपए की सब्सिडी दी जाएगी। यह सीधे महिलाओं के बैंक खाते में जाएगी। साथ ही तेंदूपता संग्राहकों को प्रति मानक बोरा 4000 रुपए की जगह 6000 रुपए मिलेंगे। साथ ही चार हजार रुपए बोनस हर साल मिलेंगे।

 

कांग्रेस छत्तीसगढ़ में 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज देने का वादा किया है। इसके साथ ही सभी सरकारी स्कूल स्वामी आत्मानंद स्कूल बनेंगे। सड़क हादसे के शिकार लोगों का मुफ्त इलाज होगा। स्व सहायता समूह का भी कर्ज माफ होगा। तिवरा भी समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा। कांग्रेस की सरकार जातिगत जनगणना कराएगी। परिवहन व्यवसायियों के कर्ज भी माफ किए जाएंगे। युवाओं को उद्योग लगाने पर सरकार 50 फीसदी सब्सिडी देगी। दाह संस्कार के लिए लकड़ी का प्रबंध फ्री में किया जाएगा।

ये भी पढ़ें :  Ramanujganj : सब्जी मंडी में युवती के गले से सोने की चैन छिनकर फरार हुआ स्नेचर गैंग, फिर जो हुआ, वो...

 

कांग्रेस के घोषणा पत्र के बड़े वादे

किसानों का कर्ज माफी

₹3200 प्रति क्विंटल में धान खरीदी, 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी

200 यूनिट बिजली फ्री

सभी सरकारी स्कूल कॉलेज में KG लेकर PG तक मुक्त शिक्षा

तेंदूपत्ता का प्रति बोरा ₹600 और ₹400 सालाना बोनस भी

भूमिहीनों को मिलेंगे ₹10000 प्रतिवर्ष

गैस सिलेंडर पर ₹500 की सब्सिडी

साढ़े 17.5 लाख गरीब परिवार को आवास

लघु वनोंपज की MSP पर मिलेंगे अतिरिक्त ₹10 प्रति किलो

अब 10 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज

दुर्घटनाओं पर मुफ्त इलाज

तिवरा भी समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा

परिवहन व्यववसायी के होंगे कर और कर्ज माफ

700 रीपा का होगा निर्माण

अब सभी सरकारी स्कूल बनेंगे स्वामी आत्मानंद स्कूल

स्व सहायता समूह का भी होगा कर्ज माफ

जातिगत जनगणना कराई जाएगी युवाओं को उद्योग वेबसाइट में 50% सब्सिडी

अंत्योष्टि के लिए लकड़ी का प्रबंध।

 

सीएम बघेल ने राजनांदगांव में जारी किया घोषणा पत्र

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजनांदगांव में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का घोषणापत्र जारी किया। इसे भरोसे का घोषणापत्र नाम दिया गया है। राज्य में पहले चरण के लिए सात नवंबर को वोट डाले जाएंगे। यहां दो चरणों में मतदान होगा। जिसमें दूसरे चरण का मतदान 17 नवंबर को होगा।

ये भी पढ़ें :  Chhattisgarh ki Beti Hisha : छत्‍तीसगढ़ की पहली महिला अग्निवीर घर पहुंचीं तो हुआ जोरदार स्वागत, बेटी के स्वागत में उमड़ पड़े गांव के लोग

 

रायपुर में कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा ने जारी किया घोषणा पत्र

छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा ने आज रविवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में कांग्रेस का “भरोसे का घोषणा पत्र” जारी किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जुमलेबाजी का शब्द जुड़ता है तो वह बीजेपी के साथ जुड़ता है। दावा करते हुए कहा कि हमने जो वादे किए थे, वो पूरे किए हैं। वहीं बीजेपी ने अपने 25 वादों को नहीं निभाया है। हमने सरकार बनते ही किसानों का कर्ज माफ किया। 20 हजार किसानों का 10 हजार करोड़ माफ किया है। बीजेपी मोदी का नाम लेकर मोदी की गारंटी दे रही है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment