CG News : छत्तीसगढ़ की जनता को 10 वीं गारंटी देने बस्तर आएंगे अरविन्द केजरीवाल

 

नेहा शर्मा, न्यूज राइटर, रायपुर, 29 अगस्त, 2023

रायपुर। विधानसभा चुनाव को अब कुछ ही समय शेष रह गया है। ऐसे में राजनीतिक पार्टियों ने राज्य में अपनी गतिविधियां बढ़ा दी है। दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के प्रमुख नेता अरविन्द केजरीवाल चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ की जनता को 10 वीं गारंटी देने के लिए बस्तर आएंगे। उनके साथ पंजाब के सीएम भगवंत मान भी आएंगे। बस्तर में आम आदमी पार्टी द्वारा विशाल जनसभा का आयोजन किया जायेगा। अरविन्द केजरीवाल इससे पहले 9 गारंटी जनता को दे चुके हैं।

ये भी पढ़ें :  रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की पुण्यतिथि पर किया नमन

अरविन्द केजरीवाल और भगवंत मान एक बार पहले भी छत्तीगढ़ का दौरा कर चुके हैं। केजरीवाल ने उस समय जनता को बिजली, पानी, स्कूल और स्वास्थ्य समेत 9 गारंटी दी थी। 10 वीं गारंटी की घोषणा उन्होंने अगले दौरे पर करने को कहा था। यह दसवीं गारंटी आदिवासियों और किसानों से सम्बंधित है। आम आदमी पार्टी इस बार प्रदेश की सभी 90 विधानसभा सभा सीटों पर चुनाव लड़ने वाली है। इस सभा के लिए आप पार्टी के कार्यकर्ताओं ने तैयारियां शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें :  धमतरी : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस विशेष : ब्रेल पुस्तकें और 3000 से अधिक ऑडियो बुक्स: दिव्यांग महिलाओं के सशक्तिकरण की प्रेरक पहल

छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी के नेता ने इस कायक्रम के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि, बस्तर में होने वाली इस सभा में 1 लाख से अधिक लोग आएंगे। अरविन्द केजरीवाल पिछली बार रायपुर में जनता को 9 गारंटी देकर गए थे। इस बार 10 वीं गारंटी जोकि किसानों और आदिवासियों से सम्बंधित है देने के लिए बस्तर आएंगे।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment