CG NEWS: कलयुगी बेटे ने किया अपनी माँ के साथ दुष्कर्म…किसी को बताने पर मरने की दी धमकी, पुलिस ने किया आरोपी बेटे को गिरफ्तार 

संगीता शर्मा, न्यूज राइटर, जांजगीर-चांपा, 23 अगस्त 2024

जांजगीर-चांपा। कलयुगी बेटे ने अपनी मां के साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। डरी सहमी अभागी मां ने इसकी जानकारी गांव के सरपंच को दी। इसके बाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने आरोपित बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सारागांव थाना क्षेत्र के एक गांव में बेटे की दरिंदगी सामने आई है उसने अपनी सगी मां से दुष्कर्म किया। 19 अगस्त की रात्रि आठ बजे 62 साल की विधवा महिला अपने घर में थी।

ये भी पढ़ें :  पुलिस की वर्दी में आर्केस्टा में नाच रही युवतियों का हाथ-बांह पकड़ने का मामला, कांस्टेबल और नगर सैनिक पर हुई ये कार्यवाही

उसकी बहू बच्चों के साथ रक्षाबंधन का त्यौहार मनाने मायके गई थी। बेटा घर में मां के साथ था, उसे अकेली पाकर खाना खिलाने के बहाने कमरे में ले गया और उससे दुष्कर्म किया। इसकी जानकारी किसी को देने पर उसने अपनी मां को जान से मारने की धमकी दी। डर में महिला ने इसकी जानकारी किसी को नहीं दी लेकिन बेटे की करतूत ने उसे झकझोर कर रख दिया। वह घुटती रही लेकिन अंतत: उसने हिम्मत करके इस वारदात की जानकारी गांव के सरपंच को दी और थाने जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment