CG News: सरपंच ने रेप करने की कोशिश की, पीड़िता ने खाया जहर

बिलासपुर. 

न्यायधानी बिलासपुर में घर में घुसकर महिला के साथ छेड़खानी का गंभीर मामला सामने आया है। गांव के सरपंच पर यह आरोप लगाया गया है। घटना से आहत पीड़िता ने जहर का सेवन कर लिया, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री साय ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया

मामला जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम सुलौनी का है। पीड़िता का पति और परिवार बाहर गए हुए थे, महिला घर में अकेली सो रही थी। इसी दौरान गांव के सरपंच, धनेश साहू, घर में घुसकर उससे छेड़खानी करने लगे। आरोप है कि सरपंच ने पीड़िता के साथ अश्लील हरकत की।

ये भी पढ़ें :  शाहपुरा में सोहेल खान गिरफ्तार, 13 साल की आदिवासी बालिका से 3 दिन तक करता रहा दुष्कर्म

घबराई हुई पीड़िता चिल्लाते हुए घर से बाहर निकली। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और उन्होंने आरोपी को घर से भागते हुए देखा। घटना से आहत पीड़िता ने जहर खा लिया, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें :  भोपाल हिन्दू छात्रा रेप केस में लापरवाही पर कार्रवाई, SIT जांच कर रहे थाना प्रभारी हटाए गए, लाइन अटैच

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment