CG News: सरपंच ने रेप करने की कोशिश की, पीड़िता ने खाया जहर

बिलासपुर. 

न्यायधानी बिलासपुर में घर में घुसकर महिला के साथ छेड़खानी का गंभीर मामला सामने आया है। गांव के सरपंच पर यह आरोप लगाया गया है। घटना से आहत पीड़िता ने जहर का सेवन कर लिया, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें :  'शादी है, किसी को पता नहीं चलेगा', निकाह से पहले भाई ने बहन से किया रेप

मामला जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम सुलौनी का है। पीड़िता का पति और परिवार बाहर गए हुए थे, महिला घर में अकेली सो रही थी। इसी दौरान गांव के सरपंच, धनेश साहू, घर में घुसकर उससे छेड़खानी करने लगे। आरोप है कि सरपंच ने पीड़िता के साथ अश्लील हरकत की।

ये भी पढ़ें :  रायपुर : जिन हाथों में कभी बंदूक थीं, वही हाथ अब बनाएँगे गरीबों का आशियाना जिन हाथों में कभी बंदूक थीं

घबराई हुई पीड़िता चिल्लाते हुए घर से बाहर निकली। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और उन्होंने आरोपी को घर से भागते हुए देखा। घटना से आहत पीड़िता ने जहर खा लिया, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें :  छिंदवाड़ा जिले में आदिवासी युवती का अपहरण कर बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई, आरोपियों की तलाश शुरू

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment