CG Politics : बीजेपी के 21 प्रत्याशियों की बैठक प्रारंभ, ओम माथुर के साथ नितिन नबीन और अरुण साव भी मौजूद

 

अमृतेश्वर सिंह, न्यूज राइटर, रायपुर, 22 अगस्त, 2023

रायपुर। भाजपा की पहली सूची में घोषित सभी 21 प्रत्याशी राजधानी पहुंच चुके हैं। बीजेपी के प्रदेश कार्यालय कुशाभाउ ठाकरे परिसर में इन प्रत्याशियों की बैठक शुरु हो चुकी है। इन्हें प्रदेश प्रभारी ओम माथुर और सह प्रभारी नितिन नवीन चुनाव के और सतर्क रहने के टिप्स देंगे।

ये भी पढ़ें :  Delhi Jewellery shop Loot : दिल्ली से चुराया 25 करोड़ रुपए का सोना, छत्तीसगढ़ में पुलिस ने मास्टरमाइंड के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार

बैठक में इन्हें नामांकन के लिए आवश्यक प्रमाण पत्रों, विवरण आदि संग्रहण की भी जानकारी देंगे। बैठक में प्रदेश प्रभारी ओम माथुर , सहप्रभारी नितिन नबीन, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, प्रदेशअध्यक्ष अरुण साव, घोषणा पत्र समिति संयोजक विजय बघेल , पूर्व कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सिद्धार्थ नाथ सिंह, घोषणा पत्र समिति सहसंयोजक अमर अग्रवाल शिवरतन शर्मा, महामंत्री संगठन पवन साय, महामंत्री विजय शर्मा, ओपी चौधरी, पंकज झा उपस्थित।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment