5 वर्षों में भूपेश सरकार ने लोगों को ठगने का काम किया है : बीजेपी सह प्रभारी नितिन नबीन

 

नेहा शर्मा, न्यूज राइटर, रायपुर, 22 अगस्त, 2023

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है। पार्टियों के दिग्गज नेता चुनावी रणनीति की तैयारी को लेकर लगातार प्रदेश दौरा कर रहे हैं। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ बीजेपी सह प्रभारी नितिन नबीन पहुंचे। अपने इस दौरे को लेकर नितिन नबीन ने कहा कि चुनाव की तैयारी भाजपा साल भर करती है। चुनाव को लेकर हमारे कार्यकर्ता लगे हुए हैं। वहीं कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि अपने कुकर्मों के कारण ये सरकार गिरने वाली हैं।

ये भी पढ़ें :  धमधा को मिली बड़ी सौगात, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने नगर पालिका बनाने की घोषणा की

वहीं सतनामी समाज के धर्मगुरु बालकदास के भाजपा ज्वाइन करने को लेकर नितिन नबीन ने कहा कि आज इन 5 वर्षों में भूपेश सरकार ने लोगों को ठगने का काम किया है। इन्होंने लोगों को ठगने का काम किया, बड़े-बड़े वादे करके कांग्रेस सत्ता में आई। इन्होंने जनता के पीठ में छुरा घोपने का काम किया है। चाहे किसान, मजदूर हो या आमजनता, हर वर्ग अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहा है, समाज और हर वर्ग में आक्रोश है। इसी आक्रोश की वजह से समाज और लोग बीजेपी से जुड़ना चाहते हैं।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment