CG Weather update : मौसम विभाग की चेतावनी, इन जिलों में बारिश, वज्रपात और ओलावृष्टि के साथ अंधड़ की संभावना

 

नेहा शर्मा, न्यूज राइटर, रायपुर, 23 मई, 2023

रायपुर। गर्मी के तेवर अपने चरम पर है। आने वाले दिनों में और अधिक गर्मी पड़ सकती है। उत्तर छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में आगामी 5 दिनों में 2-3 डिग्री तक पारा चढ़ेगा। दक्षिण छत्तीसगढ़ में विशेष परिवर्तन की कोई संभावना नहीं है।

ये भी पढ़ें :  Indian Railways : फिर बढ़ी रेल यात्रियों की मुश्किलें, संबलपुर मंडल में ब्लाक से टीटलागढ़-बिलासपुर पैसेंजर आज रहेगी रद्द

मौसम विभाग के अनुसार एक द्रोणिका विदर्भ से दक्षिण तमिलनाडु तक बना हुआ है, जिसके प्रभाव से एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने तथा गरज-चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है। आज एक-दो जिलों में वज्रपात, ओलावृष्टि तथा 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अंधड़ चलने की संभावना है। रायपुर शहरी क्षेत्र में भी बादलों का आना-जाना लगा रहेगा। शाम-रात तक गऱज-चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं।

ये भी पढ़ें :  आस्था के सभी केन्द्र को हमारी सरकार विकसित कर रही है - भूपेश बघेल

अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः
43 डिग्री और 27 डिग्री रहने की संभावना है। सोमवार को अनेक स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 44.7 डिग्री महासमुंद तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.6 डिग्री कबीरधाम में दर्ज किया गया।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment