छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री और खेल मंत्री ने भारतीय महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम को विश्व कप जीतने पर दी शुभकामनाएं

 

उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 30 जनवरी, 2023

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल ने भारतीय महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम को पहला टी-20 विश्व कप जीतने पर बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा है यह देश के लिए गौरव का क्षण है। महिला खिलाडियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए यादगार जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने उम्दा प्रदर्शन से पूरे देश का दिल जीत लिया है।

ये भी पढ़ें :  पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया

उल्लेखनीय है कि भारत ने पहले अंडर-19 विमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप का खिताब इंग्लैंड को 7 विकेट से हरा कर जीत लिया। साउथ अफ्रीका के पोचेस्ट्रूम स्थित स्टेडियम में भारत ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी और इंग्लैंड को 17.1 ओवर में 68 रन पर ऑल आउट कर दिया। 69 रन का टारगेट भारत ने 14 ओवर में 3 विकेट पर हासिल कर लिया।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment