Chhattisgarh : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जगदलपुर के लालबाग मैदान में किया ध्वजारोहण

 


उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 26 जनवरी, 2023

74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्यपाल अनुसुईया उइके राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद सीएम बघेल खुली जीप में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया।


कुछ देर बाद मुख्यमंत्री शहीद स्मारक स्थल से 11.15 बजे प्रस्थान कर 11.20 बजे मां दंतेश्वरी मंदिर का दर्शन करने के बाद दंतेश्वरी मंदिर परिसर से कोतवाली तक ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम पश्चात दोपहर 12.05 बजे जगदलपुर सर्किट हाउस पहुंचेंगे और वहां से दोपहर 12.35 बजे आमागुड़ा चौक में आमागुड़ा चौक और अमर वाटिका का लोकार्पण करेंगे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री दोपहर 1.40 बजे ग्राम तुरेनार में रूरल इंडस्ट्रियल पार्क (रीपा) का अवलोकन करेंगे। मुख्यमंत्री कार्यक्रम पश्चात दोपहर 3.15 बजे पुलिस ग्राउंड हेेलीपेड रायपुर आएंगे।

ये भी पढ़ें :  Chhattisgarh Weather update : उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत, अगले तीन दिनों तक पूरे प्रदेश में होगी झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment