Chhattisgarh : आज राजनांदगांव और बेमेतरा दौरे पर रहेंगे सीएम भूपेश बघेल, विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल

 

 

 

नेहा शर्मा, न्यूज राइटर, रायपुर, 09 मई, 2023

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजनांदगांव और बेमेतरा जिले के दौरे पर रहेंगे और वहां आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री बघेल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 9 मई को दोपहर 1.10 बजे रायपुर पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 1.35 बजे राजनांदगांव जिले के ग्राम सिंघोला पहुंचेंगे। वे ग्राम सिंघोला के मिनी स्टेडियम में आयोजित माँ भानेश्वरी जयंती महोत्सव एवं सामूहिक आदर्श विवाह कार्यक्रम में शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें :  साय कैबिनेट की बैठक 11 जुलाई को, सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी की उम्मीद

 

मुख्यमंत्री बघेल इसे पश्चात् ग्राम सिंघोला से 3.05 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 3.30 बजे बेमेतरा जिले के भिंभौरी तहसील अंतर्गत ग्राम हसदा पहुंचेंगे। हसदा के हाईस्कूल मैदान में छत्तीसगढ़ प्रदेश धोबी समाज के तत्वाधान में आयोजित प्रदेश स्तरीय संत गाडगे जयंती एवं विशाल सामाजिक महाधिवेशन-2023 में भाग लेंगे।

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़ को मिला एक और अवार्ड, ‘अंगना म शिक्षा‘ कार्यक्रम को मिला स्कॉच अवार्ड…

 

मुख्यमंत्री बघेल अपरान्ह 4.40 बजे हसदा से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 4.55 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर पहुंचेंगे।

 

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment