Chhattisgarh Weather Alert : अगले 24 घंटे के अंदर भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में होगी झमाझम बारिश

 

 

वेदर डेस्क, न्यूज राइटर, 17 मार्च, 2023

 

छत्तीसगढ़ में मौसम ने एक फिर करवट बदली है। तेज धूप के बाद कल गुरुवार को सुबह से ही राजधानी रायपुर समेत प्रदेशभर में बादल छाए रहे। वहीं रायपुर और बिलासपुर के कई इलाकों में बारिश हुई। कई जिलों में ओले भी गिरे। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

ये भी पढ़ें :  BREAKING NEWS : छत्तीसगढ़ में बनेंगी नई तहसीलें, प्रारंभिक सूचना के बाद मंगवाई गई दावा-आपत्ति

मौसम विभाग के अनुसार, बारिश के साथ तेज अंधड़ और गरज-चमक भी हो सकता है। अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के पेंड्रा रोड, बिलासपुर, मुंगेली, कोरबा, सूरजपुर, बलरामपुर, सरगुजा और उसके लगे हुए जिलों में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ चलने और वज्रपात होने की संभावना है। वहीं छत्तीसगढ़ के कबीरधाम, राजनांदगांव, सुकमा, कांकेर, बीजापुर और उससे लगे हुए जिलों में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ ओलावृष्टि, अंधड़ चलने और वज्रपात होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़-कांग्रेस ने रायपुर नगर निगम चुनाव में थोक में काटे पार्षदों के टिकट, भाजपा ने कसा तंज

अगले 24 घंटों तक कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटों के लिए प्रदेश के सरगुजा, जशपुर, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, मुंगेली, कोरबा, रायपुर, कबीरधाम, कोंडागांव, दंतेवाड़ा और राजनांदगांव जिलों में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ और वज्रपात होने की संभावना है। इसके अलावा सुकमा, कांकेर, बीजापुर, नारायणपुर जिलों में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ ओलावृष्टि, अंधड़ चलने और वज्रपात होने की संभावना है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment