मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को अध्यक्ष वीडी शर्मा ने दिलाई भाजपा की सदस्यता

भोपाल

मध्यप्रदेश में बीजेपी का सदस्यता अभियान मंगलवार से शुरू हो गया। प्रदेश भाजपा कार्यालय में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मिस्ड कॉल देकर भाजपा की सदस्यता ली। इसके बाद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने उन्हें सदस्यता प्रमाण पत्र प्रदान किया।

मुख्यमंत्री ने कहा- मैं अत्यंत भाग्यशाली हूं। जिस तरह से सूर्य-चंद्रमा के अथक परिश्रम की वजह से पूरी सृष्टि आनंद में डूबती हैं, उसी तरह हमारे संगठन की प्रणाली है।

जब से हमारी सरकार बनी हमने यह प्रयास किया कि कानून सबके लिए बराबर हो। सुप्रीम कोर्ट ने निर्णय दिया था कि उसके बाद हमने 22000 माइक उतारने का काम किया है। सुप्रीम कोर्ट के जो निर्णय हैं उनका पालन करते हुए हम काम कर रहे हैं।

प्रदेश के किसी जिले में कोई गंभीर बीमार हो तो एयर एम्बुलेंस की व्यवस्था की है। पुरानी सरकार में हेलिकॉप्टर घर में खड़ा होता था। हमने तो गरीब के लिए हेलिकॉप्टर खड़ा कर दिया।

ये भी पढ़ें :  चुनाव में जनता ने भर भर मतों से तौला आज उसी जनता ने लड्डुओं से तौला :- राजेश मूणत

उप चुनाव में लोग अमरवाड़ा को कांग्रेस का गढ़ कह रहे थे। हमने कहा था गढ़ नहीं वो गड़बड़ है। हमने ढोल की पोल पकड़ ली। आने वाले सब चुनाव भी जीतेंगे।

अकेले चुनाव जीतना ही लक्ष्य नहीं है, एक-एक राष्ट्र भक्त को भाजपा से जब तक नहीं जोड़ेंगे हम चैन से नहीं बैठेंगे।

कार्यकर्ता सदस्यता अभियान में इतिहास बनाएंगे

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा- आज सदस्यता अभियान के शुभारंभ में सभी जिलों से लेकर बूथों तक कार्यकर्ता जुड़े हैं। 8800002024 मिस्ड कॉल नंबर पर सदस्य बन सकते हैं। आज ही इतने ज्यादा लोग सदस्य बनने के लिए उत्साहित हैं। देश में 1 करोड़ 31 लाख लोगों ने कुछ ही समय में सदस्यता फाॅर्म भरा।

जब अमित शाह भाजपा के अध्यक्ष बने थे, तब चाइना की राजनीतिक दल के सबसे ज्यादा सदस्य हुआ करते थे। आज 11 करोड़ सदस्य बनाकर हम दुनिया के सबसे बड़ा राजनीतिक दल हैं।

ये भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री डॉ. यादव नेशनल कॉन्क्लेव का भोपाल में आज करेंगे शुभारंभ

2019 में भाजपा के 18 करोड़ सदस्य बने। एमपी में 64871 बूथों का कार्यकर्ता सदस्यता अभियान में इतिहास बनाएंगे। जब भाजपा को सफलता मिलती है तो हम कहते हैं कि ये कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। आपका एक सदस्य बनाना किसी गरीब के चेहरे पर खुशी लाने का काम करता है।

प्रदेश प्रभारी बोले-हम डेढ़ करोड़ का लक्ष्य पार करेंगे

बीजेपी के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा- दुनिया मे सिर्फ 3 देश हैं जो घर में घुसकर मारते हैं पहला अमेरिका दूसरा इजराइल और तीसरे का नाम है भारत।एमपी में डेढ़ करोड़ का लक्ष्य पार करेंगे। हमने मुख्यमंत्री मोहन जी को कभी तनाव में नहीं देखा, हमेशा हंसते मुस्कराते हैं। कार्यकर्ताओं की बात धैर्य से सुनकर समाधान करते हैं।

ये भी पढ़ें :  Budget 2026: CII बता रहा है आम बजट में किन सुधारों पर देना होगा ध्यान

एमपी में डेढ़ करोड़ नए लोगों को जोड़ने का टारगेट

25 सितंबर तक सदस्यता अभियान के पहले चरण में बीजेपी देश भर में 10 करोड़ नए लोगों को सदस्य बनाएगी। वहीं, एमपी में डेढ़ करोड़ नए लोगों को सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। इस दौरान शिक्षक दिवस पर निजी शिक्षकों को सदस्यता दिलाने के लिए बीजेपी ने शिक्षक प्रकोष्ठ को दिशा निर्देश दिए हैं।

सांसदों को 25 हजार नए सदस्य बनाने होंगे

बीजेपी ने सांसदों, मंत्रियों विधायकों से लेकर हर पदाधिकारी को सदस्यता का लक्ष्य दिया है। एमपी में सांसदों को 25 हजार नए सदस्य बनाने होंगे। विधायकों को 15 हजार नए लोगों को मैंबरशिप दिलानी होगी। ऐसे ही जिला पंचायत अध्यक्ष, मेयर से लेकर तमाम जनप्रतिनिधियों को भी टारगेट दिया गया है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment