मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दशहरा के पावन पर्व की दी बधाई

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दशहरा के पावन पर्व की दी बधाई

लोकमाता देवी अहिल्या बाई का जीवन सभी के लिए अनुकरणीय

भोपाल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने "दशहरे" के पावन पर्व की प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि युग-युग से विजय का प्रतीक दशहरे का पर्व हमें हमारी सनातन संस्कृति से जोड़ता है।

ये भी पढ़ें :  जस्टिस संजीव सचदेवा मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस बनाए गए, HC में अब 34 हुई जजों की संख्या

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि लोकमाता देवी अहिल्या बाई के 300वीं जयंती वर्ष में पूरे प्रदेश में लोकमाता को समर्पित दशहरा उत्सव मनाया जा रहा है। लोकमाता देवी अहिल्या बाई ने अपने शासनकाल में राज्य की अभेद्य सुरक्षा के साथ जनता की सेवा और समर्पण का श्रेष्ठ उदाहरण प्रस्तुत किया है। उनके राज्य पर कभी आक्रमण नहीं हुआ और अखंड भारत की मंगलकामना करते हुए सुशासन के नए प्रतिमान गढ़ते हुए उन्होंने शासन चलाया। उनका जीवन हम सभी के लिए अनुकरणीय है।

ये भी पढ़ें :  गणेश उत्सव में भी थीम बना ऑपरेशन सिंदूर, युवाओं में राष्ट्र प्रेम सराहनीय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment