मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक सुलोचना रावत के स्वास्थ्य का जाना हालचाल

भोपाल 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व विधायक मती सुलोचना रावत के निवास स्थल पहुँचकर स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने मती रावत के परिजनों से भी भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के पूर्व विधायक के गृह निवास पहुंचने पर परिजनों द्वारा उनका तिलक लगाकर पुष्प-गुच्छ से आत्मीय स्वागत किया गया।

ये भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री डॉ. यादव खजुराहो से इंदौर आकर उज्जैन हुए रवाना

मुख्यमंत्री डॉ. यादव शुक्रवार को आलीराजपुर जिले की जोबट तहसील के ग्राम कानाकाकड़ में पूर्व विधायक मती रावत के निवास पहुंचे। उन्होंने परिजनों से उपचार की विस्तृत जानकारी ली। उनके पुत्र  विशाल रावत व परिजनों ने बताया कि उनके स्वास्थ्य में सुधार हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस कठिन समय में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

ये भी पढ़ें :  संपूर्ण जिले को 01 फरवरी 2025 से 30 जून 2025 तक जल अभावग्रस्त क्षेत्र घोषित करने के आदेश जारी

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मती रावत के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा कि सरकार संकट की इस घड़ी में परिवार के साथ पूरी संवेदनशीलता और तत्परता से खड़ी है। इस अवसर पर अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री  नागरसिंह, पूर्व सांसद  गुमानसिंह डामोर, संभागायुक्त इंदौर डॉ. सुदाम खाड़े, कलेक्टर मती नीतू माथुर, पुलिस अधीक्षक सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें :  औद्योगिक गतिविधियों और निवेश के लिए मध्यप्रदेश संभावनाओं का प्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

 

Share

Leave a Comment