मुख्यमंत्री डॉ. यादव पीतल शिल्पकार के घर पहुंचे पारम्परिक पीतल शिल्प कला की सराहना की

भोपाल 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के दौरान टीकमगढ़ के प्रसिद्ध पीतल शिल्पकार श्री लक्ष्मीनारायण सोनी के घर पहुँचे। उन्होंने पारंपरिक पीतल शिल्पकला की कार्यप्रणाली का अवलोकन कर शिल्पकारों के कौशल की सराहना की।

इससे पहले मुख्यमंत्री ने “उद्यम संवाद” कार्यक्रम में जिले के उद्यमियों, निवेशकों एवं स्टार्टअप प्रतिनिधियों से प्रत्यक्ष संवाद कर औद्योगिक विकास, निवेश संवर्धन तथा स्थानीय उद्योगों को प्रोत्साहन देने पर विस्तार से चर्चा की।

ये भी पढ़ें :  मध्य प्रदेश सरकार ने वन्यजीव हमलों में मृत्यु होने पर मुआवजा राशि बढ़ाकर 25 लाख रुपये कर दी

रोरैया मोहल्ला स्थित शिल्पकार के आवास पर मुख्यमंत्री ने पीतल से निर्मित देवी-देवताओं की मूर्तियों एवं अन्य कलात्मक उत्पादों का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि टीकमगढ़ की पीतल शिल्पकला प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक एवं पारंपरिक विरासत का महत्वपूर्ण प्रतीक है तथा इसे राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें :  लाड़ली बहना योजना: महिलाओं के खाते में 29वीं किस्त, अगली बार 1500 रुपए तक मिलने वाले हैं

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पीतल शिल्प उद्योग के समग्र विकास के लिए एमएसएमई विभाग द्वारा भारत सरकार की एमएसई-सीडीपी (MSE-CDP) योजना अंतर्गत ग्राम धर्मपुरा, तहसील टीकमगढ़ में लगभग 1099 लाख रुपये की लागत से प्रस्तावित नवीन औद्योगिक क्षेत्र के त्वरित विकास के लिये संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से स्थानीय शिल्पकारों को आधुनिक सुविधाएं, बेहतर विपणन अवसर एवं रोजगार के नए आयाम प्राप्त होंगे।

ये भी पढ़ें :  सभी अवसरों और संभावनाओं पर कार्य कर प्रदेश को स्वास्थ्य मानकों में अग्रणी बनाना हमारा लक्ष्य: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

 

Share

Leave a Comment