मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वर्गीय झिंगिया उरांव को श्रद्धांजलि अर्पित किया, कहा किसी भी व्यक्ति की सफलता के पीछे उनकी धर्मपत्नी का बड़ा योगदान होता है 

उर्वशी मिश्रा, न्यूज राइटर, रायपुर, 28 अगस्त 2024

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज उड़ीसा के सुंदरगढ़ जिले के ग्राम केंदुडीही पहुंचकर वहां केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल उरांव की धर्मपत्नी स्वर्गीय झिंगिया उरांव के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल हुए । उन्होंने स्वर्गीय झिंगिया उरांव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री साय ने जुएल उरांव और उनके परिजनों से मिलकर शोक संवेदना प्रकट की।

ये भी पढ़ें :  CG News: CRPF अधिकारी ने KBC में दिया फटाफट जवाब, 1 करोड़ की राशि किया अपने नाम

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस अवसर पर कहा कि स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई जब वर्ष 1999 में प्रधानमंत्री बने तो उन्होंने पहली बार आदिम जाति कल्याण मंत्रालय का गठन किया। इस मंत्रालय के पहले मंत्री जुएल उरांव बने। उन्होंने उरांव के साथ अपने घनिष्ठ संबंधों को याद करते हुए कहा कि जुएल उरांव उनके बड़े भाई जैसे हैं। मुख्यमंत्री साय जब सांसद थे, तब उरांव ने उनके संसदीय क्षेत्र में अनेक विकास कार्यों के लिए राशि दी।

ये भी पढ़ें :  दी गई लीगल एजुकेशन की सीख.. टोनही प्रताड़ना समेत कई अधिनियमों के बारे में जान जागरुक हुए लोग

मुख्यमंत्री ने झिंगिया उरांव को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि किसी भी व्यक्ति की सफलता के पीछे उनकी धर्मपत्नी का बड़ा योगदान होता है। भाभी जी का स्नेह उन्हें हमेशा मिलता रहा। बीते वर्षों में हमारे भाई जुएल उरांव जी ने जनहित में जो काम किए हैं, उनमें हमेशा भाभी जी सहभागी रहीं।

ये भी पढ़ें :  जेडी वेंस के बयान पर भड़की अमेरिकी जनता, US उपराष्ट्रपति को भेजने को कहा पत्नी और बच्चों के लिए टिकट

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के कृषि एवं आदिम जाति कल्याण मंत्री श्री रामविचार नेताम, पूर्व मंत्री सुश्री लता उसेंडी भी मुख्यमंत्री के साथ थीं।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment