भाजपा सदस्यता महाभियान में लक्ष्मण झा को मिली बड़ी जिम्मेदारी…लक्ष्मण झा बने प्रदेश सदस्यता सह प्रभारी

उर्वशी मिश्रा, न्यूज राइटर, बस्तर, 28 अगस्त 2024

बस्तर | भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने भाजपा सदस्यता अभियान संयुक्त मोर्चा बैठक रायपुर में प्रदेश अध्यक्ष किरण देव, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, प्रदेश सदस्यता प्रभारी अनुराग सिंह देव एवम समस्त पदाधिकारियों की उपस्थिति में चार सदस्य टीम बनाई। संगठन पर्व महा सदस्यता अभियान के लिए बस्तर संभाग से लक्ष्मण झा प्रदेश प्रशिक्षण सह प्रमुख को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। लक्ष्मण झा को सदस्यता महाअभियान में प्रदेश के सह प्रभारी के रूप में नियुक्त किया गया है। लक्ष्मण झा ने बताया युवा मोर्चा का उद्देश्य भारतीय जनता पार्टी से युवाओं को एवं नव मतदाताओं को ज्यादा से ज्यादा जोड़ने का प्रयास रहेगा।

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़-सूरजपुर में बेरहम पति ने रॉड से किया हमला, अस्पताल ले जाने आए बेटे को धमकाया

इस अभियान के तहत युवा मोर्चा के सदस्य कॉलेज कैंपस, खेल मैदान,कोचिंग क्लासेस, लाइब्रेरी, जिम में प्रदेश भर के सभी युवाओं के बीच जाकर भारतीय जनता पार्टी से जोड़ना एवम ज्यादा से ज्यादा युवाओं से संपर्क कर युवा मोर्चा द्वारा देश हित में किए जा रहे कार्यों, भूमिका को उनके बीच में रखने का कार्य करेगा एवं राष्ट्र हित में युवाओं की भूमिका क्या होनी चाहिए इससे भी युवाओं को अवगत कराएगा। लक्ष्मण झा को जिम्मेदारी मिलने से बस्तर के सभी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में भारी हर्ष है‌ |

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment