PM पर अभद्र टिप्पणी से भड़के CM साय: कहा- यह 140 करोड़ भारतीयों का अपमान

रायपुर 
बिहार में प्रधानमंत्री पर की गई अभद्र टिप्पणी का असर छत्तीसगढ़ में भी दिखाई दे रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने इसकी निंदा की है। इसी कड़ी में CM साय सोशल मीडिया में वीडियो जारी करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी केवल एक व्यक्ति पर हमला नहीं है, बल्कि यह पूरे भारत की आत्मा और संस्कृति पर चोट है।

ये भी पढ़ें :  Cricket Match Tickets : रायपुर में होने वाले मैच के लिए एक बार फिर ऑनलाइन मिलेंगी टिकटें, मैच समाप्ति के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर का लेजर शो का होगा आयोजन

उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री का जीवन हर भारतवासी के लिए प्रेरणा है। एक साधारण परिवार से निकलकर, मां के संघर्षों और संस्कारों से गढ़ा पुत्र आज पूरी निष्ठा से राष्ट्र सेवा में समर्पित है और विश्व मंच पर भारत का गौरव बढ़ा रहा है। ऐसे में उनका अपमान वास्तव में 140 करोड़ भारतीयों की भावनाओं का अपमान है।”

ये भी पढ़ें :  किसानों के लिए जरूरी: ज्वार-बाजरा का MSP उपार्जन 24 नवंबर से, धान 1 दिसंबर से

सीएम साय ने आगे कहा कि बिहार की जनता निश्चित रूप से इस तरह की ओछी और नकारात्मक राजनीति को खारिज करेगी और लोकतांत्रिक तरीके से इसका जवाब देगी। उन्होंने इस घटना को भारतीय राजनीति के स्तर के पतन का “काला धब्बा” करार दिया।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment