CM ने कहा-‘कई साधु संत BJP समर्थित’…BJP ने कहा-‘ये CM की संकुचित मानसिकता का परिचायक है…’

उर्वशी मिश्रा, न्यूज राइटर, रायपुर, 19 मार्च, 2023

 


 

हिन्दू राष्ट्र को लेकर रायपुर में साधु संतों की सभा पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बयान देते हुए भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘यह मांग केंद्र सरकार से करनी चाहिए’। उन्होंने कहा कि बहुत सारे साधु संत भाजपा समर्थित हैं।

 

 

 

मुख्यमंत्री के बयान पर BJP ने कहा कि दुनिया संतो के बताए मार्ग पर चल रही है भूपेश संतो को मार्ग बताने का दुस्साहस कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें :  हाईकोर्ट ने झारखंड सरकार से सूबे में इंटरनेट सेवाओं को तुरंत बहाल करने का आदेश दिया, HC ने सरकार से SOP भी मांगी

 

 

 

भाजपा ने कहा कि संतो का छत्तीसगढ़ आना हम सबका सौभाग्य,कांग्रेस ने संतो का हमेशा अपमान किया है। वहीं भाजपा के नेताओं ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि संतो के बताए मार्ग पर हमको चलना है, ना कि हमें संतो को मार्ग बताना है जो संतो को बताएं कि संत को क्या करना है? उसकी बुद्धि कितनी है इसका आकलन करना मुश्किल नहीं है।

ये भी पढ़ें :  अफ्रीकन रिवर्स ने वन्यजीव संस्था ने दक्षिणी अफ्रीका में हाथियों को मारने के फैसले का किया विरोध

 

CM के बयान पर पूर्व आईएएस और भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणेश शंकर मिश्रा ने कहा कि सनातन परंपरा बाहुल्य देश भारत में प्रत्येक युग में साधु संतों का सदैव मान किया गया है। संत, ऋषि और साधु हमारी धरोहर हैं और इनका सम्मान हमारी संस्कृति रही है।

 

उन्होंने कहा कि संतों की पदयात्रा पर राजनैतिक टिप्पणी करना और उसे राजनैतिक रंग से देखना भूपेश बघेल जी की संकुचित मानसिकता दर्शाती है।

ये भी पढ़ें :  विपक्षी दलों के नेता ही अब INDIA अलायंस के भविष्य पर सवाल उठाने लगे, गहरी होती जा रही है INDIA गठबंधन में दरार!

 

 

CM ने कहा था-

 

https://newswriter.in/cm-bhupesh-baghel-said-about-the-assembly-of-sages-and-saints-he-is-going-to-trick-the-public-through-the-assembly/

 

 

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment