CM TODAY SCHEDULE : सीएम विष्णुदेव साय आज सुशासन तिहार 2025 के समाधान शिविरों का करेंगे निरीक्षण, समीक्षा बैठकों में लेंगे भाग, जानिए पूरा शेड्यूल

 

 

उर्वशी मिश्रा, रायपुर

सीएम विष्णुदेव साय आज सुशासन तिहार 2025 के तहत आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उनका दौरा सुबह 10:00 बजे से रात 10:00 बजे तक निर्धारित है। इस दौरान वे विभिन्न स्थानों पर समाधान शिविरों का निरीक्षण करेंगे और समीक्षा बैठकों में भाग लेंगे।

 

कार्यक्रम का उद्देश्य शासन की योजनाओं की जमीनी हकीकत का मूल्यांकन करना और आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है।

ये भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए

मुख्यमंत्री के इस दौरे से प्रशासनिक व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही को लेकर नई ऊर्जा आने की उम्मीद जताई जा रही है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment