CM विष्णुदेव साय ने आज से देशभर में लागू हो रहे नवीन कानूनों पर आधारित पुस्तक का किया विमोचन, बोले- वर्षों पुराने अंग्रेजी कानूनों की जगह लेंगे नए कानून

 

उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 01 जुलाई, 2024

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज से देशभर में लागू हो रहे नवीन कानूनों पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया। इस दौरान उन्होंने कहा तीन नए आपराधिक कानूनों को लेकर महत्वपूर्ण जानकारियों का संकलन संग्रह है। छत्तीसगढ़ पुलिस की इस विशेष पहल से नवीन कानूनों को समझना आसान होगा।

ये भी पढ़ें :  अगर आप PNB के ग्राहक हैं तो 10 अप्रैल से पहले करना होगा यह काम, नहीं तो बंद हो सकता है खाता

सीएम विष्णुदेव साय ने कहा पुलिस अधिकारियों और विवेचकों के लिए महत्वपूर्ण संदर्भ यह पुस्तक होगी। अपराधों की विवेचना में भी उपयोगी होगी। नवीन कानूनों के बेहतर क्रियान्वयन के लिए छत्तीसगढ़ सरकार शुरू से ही प्रयासरत है। भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम आज से देशभर में लागू हो गया। सीएम विष्णुदेव साय ने कहा वर्षों पुराने अंग्रेजी कानूनों की जगह लेंगे नए कानून जिनमें दंड के स्थान पर न्याय को प्राथमिकता दी गई है।

ये भी पढ़ें :  छोटा सिनवार लेगा बदला? मोहम्मद बढ़ाएगा इजरायल की मुसीबत, गाजा में हमास पर कर सकता है कंट्रोल

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव गृह विभाग मनोज पिंगुआ, डीजीपी अशोक जुनेजा, मुख्यमंत्री के सचिव द्वय राहुल भगत, बसव राजू एस. एवं पुलिस विभाग के अधिकारीगण भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment