CM साय आज होंगे अनेक कार्यक्रमों में शामिल, गुरु दर्शन मेला और रायपुर के दशहरा उत्सवों में होंगे शामिल

उर्वशी मिश्रा, रायपुर

 

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज यानी शनिवार को बलौदाबाजार भाटापारा जिले के तेलासीपुरी धाम गुरु दर्शन मेला सहित राजधानी रायपुर के दशहरा उत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री साय दोपहर 12.05 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर दोपहर 12.25 बजे तेलासीपुरी धाम पहुंचेंगे और वहां गुरु दर्शन मेला कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 2.05 बजे तेलासीपुरी धाम से रवाना होकर अपरान्ह 2.25 बजे को पुलिस ग्राउंड हेलीपेड रायपुर पहुंचेंगे।

ये भी पढ़ें :  ब्रेकिंग : बलौदाबाजार हिंसा मामले में मायावती को CM विष्णुदेव का भरोसा..'कुछ स्वार्थी तत्व समाज में विष बोने का काम कर रहे हैं, उनसे कड़ाई से निपटा जायेगा' और क्या लिखा है CM ने? पढ़ें

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शाम 5 बजे मुख्यमंत्री निवास से प्रस्थान कर 5.15 बजे डब्ल्यूआरएस कॉलोनी पहुंचकर दशहरा उत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात शाम 6.15 बजे रावणभाठा मैदान में आयोजित दशहरा उत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment