ब्रेकिंग : बलौदाबाजार हिंसा मामले में मायावती को CM विष्णुदेव का भरोसा..’कुछ स्वार्थी तत्व समाज में विष बोने का काम कर रहे हैं, उनसे कड़ाई से निपटा जायेगा’ और क्या लिखा है CM ने? पढ़ें

उर्वशी मिश्रा, न्यूज राइटर, रायपुर, 24 जून 2024

 

छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार मे हुई हिंसा और आगजनी की घटना को बसपा प्रमुख सुश्री मायावती ने षड्यंत्रकारी असामाजिक तत्वों द्वारा कि गई कार्यवाई बताया है और कड़ी निंदा की है। जिसपर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ शांति का टापू है और इसे बनाए रखने कि हर संभव कोशिश की जाएगी। कुछ निहित स्वार्थी तत्व राजनीतिक प्रश्रय पा कर समाज मे विष बोने का काम कर रहे हैं, उनसे कड़ाई से निपटा जाएगा। मुख्यमंत्री ने उपद्रवियों की निंदा किये जाने पर बसपा सुप्रीमो सुश्री मायावती का आभार व्यक्त किया है।

ये भी पढ़ें :  छत्तीसगढ़ के सर्वांगीण विकास के लिए ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों का समन्वित विकास जरूरी : मुख्यमंत्री साय

आज दोपहर बसपा प्रमुख सुश्री मायावती ने अपने X हैन्डल पर गिरौदपुरी में जैतखंभ को क्षति पहुचाए जाने की घटना को असमाजिक तत्वों का कृत्य बताते हुए चिंता जाहिर की थी। उन्होंने कहा कि इसके विरोध मे सतनामी समाज द्वारा सीबीआई जांच की मांग को लेकर बलौदा बाजार मे किये गए धरना प्रदर्शन के दौरान कलेक्टर परिसर मे षड्यंत्रकारी असामाजिक तत्वों द्वारा की गई तोड़-फोड़ आदि की घटना भी अति निंदनीय है। जिस पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी अपने X हैन्डल पर जवाब दिया।

ये भी पढ़ें :  रूस के खतरनाक डूम्सडे हथियार: दुनिया में बढ़ा परमाणु खतरा

 

 

मुख्यमंत्री ने लिखा- “ धन्यवाद सुश्री मायावती जी, छत्तीसगढ़ शांति का टापू है और इसे बनाये रखने की हरसंभव कोशिश की जायेगी। प्रदेश की शांति व्यवस्था को कायम रखना हमारी सरकार की प्राथमिकता है।”

 

https://x.com/vishnudsai/status/1805244473208938785?s=48

 

उन्होंने लिखा कि कुछ निहित स्वार्थी तत्व राजनीतिक प्रश्रय पा कर समाज में विष बोने का काम कर रहे हैं, उनसे कड़ाई से निपटा जायेगा। हर समाज के लोग यहां आपस में सौहार्द के साथ रहते हैं। आपने उपद्रवियों की निंदा की इसके लिए पुनः धन्यवाद आपका। पूज्य गुरु घासीदास के उपदेश हमारे लिए प्रेरक हैं। ‘मनखे मनखे एक समान’ की भावना से ही हमारी सरकार काम कर रही है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment