‘कोस्टल रोड’ से बांद्रा-वर्ली ‘सी लिंक’ आज 13 सितंबर से खुले

मुंबई
 मुंबई में 'कोस्टल रोड' पर उत्तर की ओर जाने वाले वाहन आज शुक्रवार से बांद्रा-वर्ली 'सी लिंक' में सीधे प्रवेश कर सकेंगे। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने यह जानकारी दी।

'कोस्टल रोड' की अनुमानित लागत करीब 14 हजार करोड़ रुपये है, यह मोटरमार्ग बांद्रा-वर्ली 'सी लिंक' के साथ सीधा संपर्क प्रदान करेगी, जिससे दक्षिण मुंबई और उपनगरों के बीच यात्रा का समय कम हो जाएगा और यातायात सुगम होगा।

ये भी पढ़ें :  भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर बड़ा अपडेट, अमेरिकी राजदूत बोले- जल्द दिल्ली पहुंचेगी हमारी टीम

बीएमसी अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार 'कोस्टल रोड' और 'सी लिंक' को जोड़ने वाले मार्ग का बृहस्पतिवार दोपहर निरीक्षण करेंगे, उसके बाद इसे अगले दिन वाहनों के आवागमन के लिए खोला जाएगा।

नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि 'कोस्टल रोड' के माध्यम से दक्षिण मुंबई से बांद्रा की ओर जाने वाले वाहन सुबह सात बजे से रात 11 बजे के बीच सीधे 'सी लिंक' में प्रवेश कर सकते हैं, जबकि दक्षिण की ओर जाने वाले वाहनों को 'कोस्टल रोड' के दोनों छोर को 'सी लिंक' से जुड़ने तक मौजूदा मार्ग से ही जाना होगा।

ये भी पढ़ें :  PL 2027 Trade: ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स में लौटे, कुलदीप यादव पहुंचे LSG

यह मार्ग पर चौथा ऐसा उद्घाटन होगा, जिसे चरणबद्ध तरीके से क्रियान्वित किया जा रहा है। इसका दक्षिण-पूर्वी हिस्सा वर्ली से मरीन ड्राइव तक 11 मार्च से संचालित कर दिया गया है।

इससे अब वाहन चालक मरीन ड्राइव से वर्ली तक 15 मिनट से भी कम समय में पहुंच सकते हैं। महत्वाकांक्षी 10.58 किलोमीटर लंबी परियोजना का निर्माण अक्टूबर 2018 में शुरू हुआ था।

ये भी पढ़ें :  चेपॉक में CSK और PBKS की भिड़ंत, क्या धोनी की होगी वापसी और संजू सैमसन बदल पाएंगे अपने आंकड़े

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment