कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सर्वेश्वर भुरे ने की मतदान की अपील

 

उर्वशी मिश्रा, रायपुर, 16 नवंबर, 2023

 

रायपुर। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सर्वेश्वर भुरे ने जिले के सभी मतदाताओं से विधानसभा निर्वाचन में अपना-अपना वोट अनिवार्यतः डालने की अपील की है। छत्तीसगढ़ विधानसभा सदस्यों के निर्वाचन के लिए 17 नवंबर 2023 दिन शुक्रवार को सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान केंद्रों में वोट डाले जायेंगे।

ये भी पढ़ें :  उद्धव-राज ठाकरे के साथ आने की सरगर्मी ... सुप्रिया सुले बोलीं- जितने साथी आएं, उतनी मजबूत होगी अघाड़ी

डॉ. भुरे ने मतदान के लिए मतदाताओं से अपील करते हुए कहा है कि मतदाता मतदान के लिए समय निकालकर अपने क्षेत्र के लिए निर्धारित मतदान केंद्रों में जरूर से मताधिकार का उपयोग करें। सशक्त लोकतंत्र के निर्माण में प्रत्येक मतदाता का मत अमूल्य है तथा मतदान करना हर एक मतदाता का कर्तव्य है।

ये भी पढ़ें :  लोक आस्‍था के पर्व छठ पर महिलाओं ने अस्‍ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्‍य, आमातालाब छठ घाट पर उमड़े श्रद्धालु

 

डॉ. भुरे ने कहा कि जब मतदान के लिए जायें तो अपना मतदाता परिचय पत्र (एपिक कार्ड) एवं फोटो युक्त मतदाता पर्ची अवश्य लेकर जायें। मतदान केंद्र में इलेक्ट्रानिक मतदान मशीन के माध्यम से आप अपने पसंद के प्रत्याशी को चुनने के लिए वोट कर सकते हैं। अपने जिला, राज्य एवं देश की खुशहाली के लिए एवं सशक्त लोकतंत्र के निर्माण के लिए शत-प्रतिशत मतदान का होना अपेक्षित है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने इस पुनीत कार्य में अपना सहयोग सुनिश्चित करने की अपील सभी मतदाताओं से की है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment