उमरिया जिले में कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारियों के बीच कार्य विभाजन कलेक्टर ने जारी किए आदेश

उमरिया

जिले में प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी एवं सुचारु बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय ने नवपदस्थ कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारियों के बीच विकासखंडवार, अनुविभागवार एवं तहसीलवार कार्यों का विभाजन करते हुए नवीन आदेश जारी किए हैं।

जारी आदेश के अनुसार सुजीत परस्ते, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी को अनुविभाग बांधवगढ़ के अंतर्गत विकासखंड करकेली, तहसील बांधवगढ़, चंदिया, बिलासपुर एवं करकेली सहित उमरिया एवं चंदिया नगरीय क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनके पास संबंधित क्षेत्र के समस्त विभागीय कार्य, राजस्व अनुभाग के न्यायालयीन प्रकरण तथा समय-समय पर सौंपे जाने वाले अन्य दायित्व भी रहेंगे।

ये भी पढ़ें :  भोपाल क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: MD ड्रग्स तस्करी करते 3 युवक गिरफ्तार

इसी प्रकार जागृति प्रजापति, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी को अनुविभाग पाली के अंतर्गत विकासखंड पाली, तहसील पाली एवं नौरोजाबाद तथा पाली एवं नौरोजाबाद नगरीय क्षेत्र का प्रभार दिया गया है। वे अपने क्षेत्र के सभी विभागीय कार्य, राजस्व अनुभाग के न्यायालयीन प्रकरण एवं अन्य सौंपे गए कार्यों का निर्वहन करेंगी।

वहीं प्रदीप कुमार मिश्रा, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी को अनुविभाग मानपुर के अंतर्गत विकासखंड एवं तहसील मानपुर तथा संबंधित नगरीय क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है। इनके अधीन विभागीय कार्यों के साथ राजस्व अनुभाग के न्यायालयीन प्रकरणों का दायित्व भी रहेगा।

ये भी पढ़ें :  भोपाल मेट्रो की आज से शुरुआत, किराया से लेकर टाइम टेबल तक जानिए पूरी डिटेल

सीएम हेल्पलाइन और ई-केवाईसी पर रहेगा विशेष फोकस

कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय ने निर्देश दिए हैं कि सभी कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी सीएम हेल्पलाइन में लेवल-1 से लेवल-4 तक प्राप्त शिकायतों की तथ्यात्मक जांच कर उनका समयबद्ध एवं संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित करेंगे। साथ ही प्रत्येक माह भ्रमण कार्यक्रम संबंधित एसडीएम (राजस्व) से अनुमोदित कराकर अपने प्रभार क्षेत्र का नियमित निरीक्षण करेंगे तथा टूर डायरी की प्रति जिला कार्यालय में उपलब्ध कराएंगे।

इसके अलावा विभागीय सतर्कता समितियों को अद्यतन कर उनकी नियमित बैठकें आयोजित करने एवं जानकारी पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें :  समय-सीमा में पूर्ण करें निर्माणाधीन परियोजनाओं के कार्य: जल संसाधन मंत्री श्री सिलावट सिंचाई परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

एक सप्ताह में करानी होगी ई-केवाईसी

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के अंतर्गत सभी उचित मूल्य दुकानों के माध्यम से पात्र हितग्राहियों की पीओएस मशीन से एक सप्ताह के भीतर ई-केवाईसी कराने के निर्देश भी जारी किए गए हैं। कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि सभी कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी अपने-अपने कार्यक्षेत्र में सौंपे गए दायित्वों एवं कर्तव्यों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन सुनिश्चित करेंगे।

Share

Leave a Comment