श्रीराम पर टिप्पणी: शेखावत का गहलोत पर पलटवार, पूछा- कांग्रेस में विचारों की दोहरी नीति क्यों?

जोधपुर

केन्द्रीय पयर्टन एवं संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत अपने एक दिवसीय दौरे पर जोधपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया गया। केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के भाजपा द्वारा राम पर कब्जा करने के बयान पर पलटवार किया। कहा कि गहलोत की सरकार द्वारा राम और रामसेतु को लेकर जो शपथपत्र सुप्रीम कोर्ट में दिया गया था। उस पर विचार साझा करते हुए बताना चाहिए पार्टी और उनके स्टैंड अलग-अलग कैसे हैं।

ये भी पढ़ें :  डीएसपी के चरणों में झुके भाजपा विधायक, थानाधिकारी पर बरसे गंभीर आरोप

गौरतलब है कि एक दिन पहले जयपुर में राम और हिन्दू धर्म को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने आरएसएस और भाजपा पर हमला बोला था। उन्होंने कहा था भाजपा के लोग ऐसा दिखाते हैं, जेसे राम पर उनकी ठेकेदारी है। केवल वहीं हिन्दू हैं। क्या हम हिन्दू नहीं, हमारे तो नेताओं के नाम में भी राम लगा है। नाथूराम मिर्धा परसराम मदेरणा। उन्होंने आगे कहा कि राम तो हमारे हैं। भाजपा ने सड़कों पर उतरकर, दंगे भड़काकर, राम पर कब्जा कर रखा है।

ये भी पढ़ें :  राजस्थान में बालिका सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला, स्कूल-हॉस्टल में बाहरी प्रवेश पर रोक

इसके साथ ही उन्होंने प्रदेशभर में पिछले एक सप्ताह से हो रही बारिश को लेकर कहा कि कांग्रेस और काल की एक ही राशि है। उनके समय काल पड़ता है। हमारे समय भाजपा, भगवान भरोसे भजनलाल, भाग्य और अच्छे जमाने सब की एक ही राशि है। केन्द्रीय मंत्री शेखावत एयरपोर्ट से सीधे सर्किट हाउस पहुंचे। यहां उन्होंने जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल के साथ जिलेभर की व्यवस्था को लेकर एवं बारिश को लेकर आवश्यक चर्चा करते हुए निर्देश दिए। वहीं, सर्किट हाउस में भाजपा शहर की नई कार्यकारिणी के सदस्यों ने भी उनसे मुलाकात की। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी जोधपुर प्रवास पर आए हुए उन्होंने भी केन्द्रीय मंत्री शेखावत से मुलाकात की।

ये भी पढ़ें :  ऑयल इंडिया ने सीमावर्ती रेगिस्तान में रचा ऊर्जा का नया इतिहास, प्राकृतिक गैस का नया स्रोत शुरू

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment