शहर की सड़कें कुछ माह में ही उखाड़े जाने से आम लोगों को हुई परेशानी, साय के मंत्री ने ठेकेदार पर कड़ी कार्रवाई के दिए निर्देश

योगेश कुमार, न्यूज राइटर, कोरबा, 13 अगस्त 2024

कोरबा। शहर की आधा दर्जन सड़कों के डामरीकरण के कुछ महीने में ही उखड़ जाने से आम लोगों को हो रही परेशानी को वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने गंभीरता से लेते हुए कोरबा निगम आयुक्त को सड़क की जल्द मरम्मत करने और ठेकेदार पर कड़ी कार्रवाई करने पत्र लिखा है।

ये भी पढ़ें :  मायावती ने केजरीवाल के इस्तीफा देने के ऐलान पर अपनी प्रतिक्रिया दी, चुनावी चाल व राजनीतिक पैंतरेबाजी बताया

मंत्री देवांगन ने आयुक्त को लिखे पत्र में उल्लेख किया है की कोरबा नगर पालिक निगम क्षेत्र अंतर्गत कोसाबाड़ी, सीएसईबी चौक से बुधवारी, वीआईपी मार्ग, निहारिका मार्ग पर 8 महीने पहले ही डामरीकरण निगम द्वारा कराया गया था। गुणवत्ताहीन एवम् भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाने के कारण उक्त मार्ग डामरीकृत गिट्टी उखड़ गई है।

ये भी पढ़ें :  महंगी बिजली पर कांग्रेस का हल्ला बोल: PCC चीफ बैज का सरकार पर बड़ा आरोप

इससे धूल उड़ने के कारण आम जनता को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंत्री देवांगन ने सड़क मरम्मत की नितांत आवश्यकता को देखते हुए जल्द सड़क मरम्मत प्रारंभ करने कहा है।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment