‘कांग्रेस 20, सपा 19!’… राहुल गांधी को बताया अखिलेश का बॉस, राजभर का तंज

'कांग्रेस 20, सपा 19!'… राहुल गांधी को बताया अखिलेश का बॉस, राजभर का तंज

राहुल गांधी को बताया अखिलेश का बॉस, ओपी राजभर बोले- 'कांग्रेस बीस और अब सपा उन्नीस रह गई'

"राहुल के धरने में आप किस बूते नून डालकर भंडारी बनने गए थे"- अखिलेश पर ओपी राजभर का तंज

‘मुस्लिमों को सपा पर अब विश्वास नहीं, PDA भी हाथ से निकला’, राजभर बोले- हमको तो अब हो रही है अखिलेश की चिंता

लखनऊ
 उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए एक बार फिर निशाने पर लिया है। उन्होंने कांग्रेस-सपा के बीच होने वाले गठबंधन, सपा की मुस्लिम वोट बैंक वाली राजनीति और अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है।

सीट बंटवारे पर कांग्रेस को लेकर तंज
राजभर ने कांग्रेस को यूपी में बीस और सपा को उन्नीस बताते हुए पोस्ट में लिखा, "अखिलेश जी, हमको पता है कि आपको अब सबसे बड़ी चिंता क्या सता रही है? यही न, कि अब कांग्रेस यूपी में 200 सीट और ज्यादा दबंगई से मांगेगी तो किस मुंह से मना कर पाएंगे। मानिए चाहे न मानिए, कांग्रेस यूपी में अब आपसे बीस है। आप उन्नीसे रह गए हैं, ऐसा लगता है।"

ये भी पढ़ें :  यूपी में बाढ़ नियंत्रण का नया मॉडल, करोड़ों की बचत के साथ किसानों को राहत

मुस्लिम वोट बैंक और पीडीए पर भी टिप्पणी
ओपी राजभर ने दावा करते हुए लिखा, "अब हमको तो चिंता हो रही है, क्योंकि पीडीए तो आपके हाथ से पहले ही निकल गया है, अब MY का 'एम' यानी मुस्लिमों का भी मूड बदल चुका है। आपके किसी दांव में मुसलमानों को दम-दिलासा दिख नहीं रहा है।"

राजभर ने दी अखिलेश यादव को सलाह
राजभर ने अपनी पोस्ट में लिखा, "हम समझाते थे आपको कि ट्विटर, एसी-पीसी छोड़ के जमीन पर आइए, ड्रामा की बजाए काम करिए। लंदन-पेरिस घूमने की जगह यूपी के बौद्ध सर्किट का चक्कर लगाइए। दिल्ली जाने की बजाए आजमगढ़ के गैर-यादव भाइयों का ध्यान दीजिए।"

ये भी पढ़ें :  देश में मौसम में बड़ा बदलाव, IMD ने 7 राज्यों के लिए जारी किया रेड और ऑरेंज अलर्ट

राजभर ने बीते दिनों पीएम आवास पर हुए कांग्रेस के प्रदर्शन पर अखिलेश यादव से सवाल किया कि वहां किस बूते आप नून डाल कर भंडारी बनने गए थे। देखे न आपके बड़े भाई कैसे लोट गये जमीन पर, कपड़वा-वपड़वा सब मिट्टी में सान लिये, एक गोड़ का जूता हेरवा दिये…ये सब कारनामा आप काहे नहीं किये?

राजभर ने अखिलेश यादव को सलाह देते हुए पोस्ट में आगे लिखा, "हमारी सलाह है कि आप अब सार्वजनिक रूप से खुलकर मान ही लीजिए कि 'राहुल गांधी जी आपके ब्लॉक में बड़के भैया हैं'। मानेंगे कि नहीं?"

ये भी पढ़ें :  काशी में सोमवासरीय रुद्राभिषेक: सप्तऋषि आरती के दिव्य दर्शन, भोलेनाथ के जयकारों से गुंजा धाम

राहुल गांधी को बताया अखिलेश का बॉस
ओपी राजभर ने अपनी पोस्ट में लिखा, "मित्र अखिलेश यादव जी, हफ़्ते भर से आप और आपके बॉस संसद की कार्यवाही नहीं चलने दे रहे। ये अच्छी बात नहीं है। सुझाव है कि अपने सांसदों से तो कहिए ही कि सदन चलने दें लेकिन अपने बॉस राहुल जी को भी थोड़ा रिक्वेस्ट कर लीजिएगा महाराज।"
उन्होंने यह भी लिखा कि आजकल आपके बॉस राहुल जी बार-बार दिखा रहे हैं कि बॉस आखिर बॉस ही होता है। पिछले हफ़्ते ही देखिए कि कैसे राहुल जी अचानक सड़क पर आ गए और आप बस टुकुर-टुकुर ताकते रह गए।"

बता दें कि ओपी राजभर बीते कई दिनों से सपा प्रमुख अखिलेश यादव को निशाने पर लिए हुए हैं।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment