छत्तीसगढ़ के संविदा कर्मचारियों को 6 जुलाई को मिल सकती है बड़ी सौगात….डिप्टी सीएम सिंहदेव ने दी बड़ी जानकारी

 

उर्वशी मिश्रा, न्यूज राइटर, रायपुर, 04 जुलाई, 2023

रायपुर। प्रदेश में संविदा और स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। कर्मचारियों की हड़ताल के कारण जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। इसी बीच कर्मचारियों से जुड़ी एक बड़ी खबर आई है। इस खबर के बाद कर्मचारी खुशी से झूम उठेंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि 6 जुलाई को भूपेश कैबिनेट की बैठक होने वाली है।

ये भी पढ़ें :  राजधानी में पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के मुखारविंद से श्री राम भक्त हनुमान की हनुमंत कथा, 23 जनवरी से 27 जनवरी तक होगी कथा

मिल जानकारी के अनुसार, कैबिनेट की इस बैठक में कर्मचारियों के हित में फैसला लेते हुए प्रदेश सरकार नियमितिकरण के प्रस्ताव को मंजूर कर सकते हैं। नियमितिकरण के मामले में डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने कहा कि, फिलहाल सभी विभागों की जानकारी मंगाई है। सभी से चर्चा के बाद ही किसी निर्णय पर पहुंचेंगे।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment