सुप्रीम कोर्ट में विवादित वकील राकेश खजुराहो पहुंचे, विष्णु मंदिर में नई मूर्ति लगाने की उठाई मांग

 छतरपुर
 सुप्रीम कोर्ट में मुख्य न्यायाधीश की ओर जूता उछालने वाले वकील राकेश किशोर बुधवार सुबह करीब दस बजे खजुराहो के जवारी मंदिर पहुंचे, जहां थोड़ी देर वो बैठे और बाहर आकर मीडिया से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने मीडिया से कहा हम सभी सनातनी हैं।

उन्हेांने कहा कोई जातिगत बात नहीं है। जात-पात की करो विदाई हम सब हिन्दू भाई भाई। जहां वह भारतीय संस्कृति की वेशभूषा में नजर आए। उनके साथ संतों का एक समूह भी साथ था। इस दौरान सिविल ड्रेस में खजुराहो पुलिस और एएसआई की टीम भी मौजूद रही।

ये भी पढ़ें :  स्वाधीनता दिवस हमारी राष्ट्रीय अस्मिता का प्रतीक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

गौरतलब है कि वकील राकेश ने पूर्व में कहा कि अगर विष्णु भगवान की मूर्ति के सिर लग जाए, तब भी वह खंडित रहेगी। इसके बगल में एक और मूर्ति लग जाए और उसकी पूजा होनी चाहिए। या फिर इस मूर्ति को निकालकर गंगा में विसर्जित करें और बिलकुल ऐसी ही मूर्ति लगाई जाए।

ये भी पढ़ें :  बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में हाथियों पर टूटा कहर, 24 घंटे में 7 ने तोड़ा दम, 3 की हालत अभी भी खराब, वन मंत्री ने दिए SIT जांच के आदेश

बता दें कि बीते दिनों सीजेआई बीआर गवई ने खजुराहो के जवारी मंदिर में भगवान विष्णु की खंडित मूर्ति के पुनर्निर्माण की याचिका को खारिज करते हुए कहा गया था, ‘भगवान से कहो कि वही कुछ करें’। डॉ. राकेश ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर बड़ी संख्या में धर्मप्रेमियों और सनातन प्रेमियों से वहां पहुंचने का आह्वान था।

ये भी पढ़ें :  बैतूल में आधी रात को हिलने लगी धरती, 2.8 तीव्रता का भूकंप आया,जान माल का नहीं हुआ कोई नुकसान

 

Share

Leave a Comment