शहर की सफाई व्यवस्था को और भी बेहतर करने निगम आयुक्त का नगर भ्रमण

शहर की सफाई व्यवस्था को और भी बेहतर करने निगम आयुक्त का नगर भ्रमण
 
घरों से शत-प्रतिशत सुखा-गीला कचरा अलग-अलग करने पर विशेष ध्यान देवें…आयुक्त

एमसीबी/चिरमिरी
 छत्तीसगढ़ सरकार के नगरीय प्रशासन मंत्री अरूण साव के निर्देशानुसार, नगर निगम चिरमिरी के महापौर रामनरेश राय के मार्गदर्शन में नगर निगम के आयुक्त रामप्रसाद आचला के द्वारा मंगलवार को शहर में डोर टू डोर सफाई कार्य, सुलभ शौचालय की साफ-सफाई व्यवस्था के साथ निर्माण कार्य के स्थल का निरीक्षण किया गया।

ये भी पढ़ें :  पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल की पहल से 69.09 करोड़ की लागत से लरंग साय चौक-रामानुजगंज मार्ग का होगा फोरलेन चौड़ीकरण

आयुक्त ने निगम के सहायक अभियंता विजय बधावन व स्वच्छता निरीक्षक रामगोपाल मलिक के साथ नगर के भरकुंडी निर्माण कार्य, शहीद राजेश पटेल के चौक निर्माण कार्य, आकांक्षी शौचालय छोटा बाजार, एस.एल.आर.एम. सेन्टर एवं बरतुंगा सती मंदिर निर्माण कार्य के साथ-साथ नगर की सफाई व्यवस्था के कार्यों का जायजा लिया।

ये भी पढ़ें :  भाजपा की राज्य स्तरीय लाभार्थी सम्मेलन संपन्न,लाभार्थी सम्मेलन के माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धि को बताना है - किरण सिंह देव

      आयुक्त ने शहर में हो रहे निर्माण कार्याे को गुणवत्ता के साथ करके समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारी एवं ठेकेदार को दिये, वहीं स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 को ध्यान में रखते हुए शहर की साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर करने के निर्देश दिए, उन्होंने स्वच्छता विभाग को कहा की लोगों के घरों से शत-प्रतिशत सूखा-गिला कचरा अलग-अलग करने पर विशेष ध्यान देवें। इससे शहर की सफाई व्यवस्था और दुरुस्त होगी।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment