जियो हॉटस्टार पर ‘डेयरडेविल: बॉर्न अगेन’ का धमाका, दूसरे सीजन ने ओटीटी पर मचाया तहलका

जियो हॉटस्टार पर इन दिनों एक बेहतरीन सीरीज स्ट्रीम हो रही है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है. मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स का विजलैंटी यानी डेयरडेविल एक नए अंदाज के साथ वापस जन्मा है. 'डेयरडेविल बॉर्न अगेन' के पहले सीजन को तो काफी प्यार मिला था. मगर इसका दूसरा सीजन ओटीटी पर तबाही मचा रहा है.

दमदार मोड़ ले रही डेयरडेविल की कहानी
'डेयरडेविल बॉर्न अगेन' का दूसरा सीजन 24 मार्च को स्ट्रीम होना शुरू हुआ था. पहले एपिसोड में हमने देखा कि डेयरडेविल यानी मैट मर्डॉक विल्सन फिस्क के काले कारनामों का पर्दाफाश करने में लगा है. वो उसकी शिप तबाह करता है, जिसमें असला-बारूद थे. विल्सन फिस्क यानी किंगपिन विजलैंटी की इस हरकत से परेशान होता है और पूरी न्यू यॉर्क सिटी में एंटी-विजलैंटी टास्क फोर्स को काम पर लगा देता है. वो डेयरडेविल को ढूंढने उसके करीबी दोस्त जासूस चेरी के घर पहुंच जाता है, जहां डेयरडेविल का भेद खुलने ही वाला होता है. लेकिन तभी उसे बचा लिया जाता है.

ये भी पढ़ें :  वैलेंटाइन इस राशि के मिलेगा सच्चा प्यार, वहीं इन्हें मिलेगा खास तोहफा, जानें अपनी लव लाइफ के बारे में

अब दूसरे एपिसोड में कहानी यही से आगे बढ़ती है. किंगपिन को डेयरडेविल जिंदा चाहिए. वो जानता है कि मैट मर्डॉक ही विजलैंटी है, मगर वो उसे पूरे शहर के सामने हीरो बना देता है. मगर मैट एक चालाक वकील भी है, ऐसे में वो किंगपिन की चालाकी जानता है और उससे छिपकर रहता है. कहानी में आगे डेयरडेविल का सामना किंगपिन की टास्क फोर्स से होता है. उसे उनका एक ऑफिसर मिल जाता है, जो डेयरडेविल की मदद करने लगता है.

ये भी पढ़ें :  ट्रूडो की विदाई पर घोषित हो national holiday, अपने ही PM पर हंस रहे कनाडा के लोग

अब किंगपिन क्या करेगा?
किंगपिन के खिलाफ उसका एक ऑफिसर डेयरडेविल से मिल जाता है, जिससे कहानी एक दमदार मोड़ ले लेती है. डेयरडेविल ने तीन एपिसोड्स में किंगपिन की मुसीबतों को दोगुना बढ़ा दिया है. अब अगले एपिसोड में ये देखना दिलचस्प तो रहेगा कि अपने नुकसान की भरपाई किंगपिन किस तरह करने वाला है.

ये भी पढ़ें :  चीन के डीपसीक ऐप ने दुनिया भर में मचा दी धूम

डेयरडेविल बॉर्न अगेन के अभी तक तीन एपिसोड आ चुके हैं, और इसने फिलहाल माहौल बनाकर रखा है. सीरीज में कहीं भी ऐसा महसूस नहीं होता है कि आप कोई थकाने वाली कहानी देख रहे हैं. डेयरडेविल और किंगपिन के किरदार अपने आप में ही इतने मजबूत हैं कि जब दोनों की ऐसी लड़ाई देखी जा रही है, तो वो अपने आप मजेदार बन रही है. फैंस को बस उस दिन का इंतजार है जब किंगपिन और डेयरडेविल का आमना-सामना होगा.

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment