CG में आसमान से बरसी मौत, आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो अलग-अलग मामलों मे 3 महिलाओं की मौत 

संगीता शर्मा, न्यूज राइटर, रायपुर, 17 अगस्त 2024

रायपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो अलग-अलग मामलों में 3 महिलाओं की मौत गई है। पत्थलगांव इलाके में रोपा लगाने के दौरान 9 महिलाएं आकाशीय बिजली का शिकार हुईं। इनमें 2 की मौत हो गई। वहीं बागबहार थाना इलाके में भी रोपा लगाने के दौरान ही एक महिला की जान गई।

ये भी पढ़ें :  गुरु घासीदास जयंती पर CM विष्णुदेव साय का संदेश, बोले— “मनखे-मनखे एक समान” हमारी अमर विरासत

छत्तीसगढ़ के 6 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया। सरगुजा, जशपुर, बलरामपुर, बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा में मध्यम से भारी बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 3 दिन प्रदेश के कई जगहों पर बारिश हो सकती है। सरगुजा और बिलासपुर संभाग के जिलों में एक-दो जगह भारी बारिश होने के आसार हैं।

ये भी पढ़ें :  धमतरी में रिकॉर्ड रफ्तार से धान खरीदी, किसानों को 409 करोड़ का हुआ भुगतान

डैम की बात करें तो, छत्तीसगढ़ में बड़े और छोटे मिलाकर कुल 46 बांध हैं। इनमें औसत 80 फीसदी पानी भर गया है। धमतरी के रविशंकर सागर यानी गंगरेल बांध में 92.49 फीसदी पानी भर चुका है।

अब तक औसत से 7 फीसदी ज्यादा बारिश 1 जून से 15 अगस्त तक प्रदेश में 814.5 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है जो औसत से 7% ज्यादा है। 7 जिलों में औसत से अधिक बारिश हुई है। वहीं 4 जिले ऐसे हैं जहां सामान्य से कम और बाकी जिलों में सामान्य वर्षा हुई है। पूरे सीजन में 1142.1 मिलीमीटर बारिश होती है। जो वर्तमान में हुई बारिश से 327.6 मिमी ही कम है। ऐसे में आने वाले दिनों में अच्छी बारिश के आसार हैं।

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment