रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- पहलगाम हमले के बाद 96 घंटे के दौरान नेवी ने दागी थीं टॉरपीडो

नई दिल्ली
पिछले महीने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने अरब सागर में सैन्य अभ्यास किया था। इस दौरान भारतीय नौसेना के पश्चिमी कमांड ने 96 घंटों के भीतर सतह से सतह और सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलें और टॉरपीडो फायर किए थे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी आज उसकी पुष्टि करते हुए कहा कि समुद्र में तैनात हमारे पश्चिमी बेड़े के जहाजों ने 96 घंटों के भीतर पश्चिमी और पूर्वी तट पर सतह से सतह और सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलों और टॉरपीडो से  कई सफल अटैक किए, जो हमारे प्लेटफॉर्म, सिस्टम और चालक दल की कॉम्बैट तत्परता को दिखाता है। उन्होंने कहा कि लंबी दूरी के इन सटीक हमलों ने दुश्मन के खिलाफ हमारे इरादों को भी दिखाया और दुश्मन को इसी वजह से रक्षात्मक मुद्रा में आने के लिए मजबूर होना पड़ा। बता दें कि टॉरपीडो (Torpedo) एक प्रकार का पानी के नीचे चलने वाला मिसाइल या बम होता है, जिसका इस्तेमाल दुश्मनों के जहाजों या पनडुब्बियों को नुकसान पहुंचाने के लिए किया जाता है।

ये भी पढ़ें :  शरीर में चुपके से घर कर रहा है कैंसर! आज नहीं बदलीं ये 4 आदतें तो बढ़ सकता है खतरा

इस सैन्य अभ्यास के बाद भारत ने पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) के अंदर आतंकी ठिकानों पर हमला करने के लिए ऑपरेशन सिंदूर चलाया था। इस दौरान आतंकियों के 9 ठिकाने तबाह कर दिए गए थे लेकिन जब पाकिस्तान ने बौखलाकर भारत के सैन्य ठिकानों पर हमला बोला तो भारत की तीनों सेना ने मिलकर पाकिस्तान के दांत खट्टे कर दिए। इस दौरान भारत की तरफ से ब्रह्मोस समेत कई मिसाइलें दागी गई थीं, जिसने पाकिस्तान को चार दिन के अंदर ही घुटने पर आने को मजबूर कर दिया।

रक्षा मंत्री ने किया INS विक्रांत का दौरा
INS विक्रांत का दौरा करने के बाद वहां मौजूद सैन्यकर्मियों को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री सिंह ने कहा, "आपकी मजबूत तैयारी ने पहले ही दुश्मन का मनोबल तोड़ दिया है। आपकी तैयारी ही पाकिस्तान के लिए काफी थी। आपको कार्रवाई करने की भी जरूरत नहीं पड़ी; दुश्मन आपकी तैयारी से ही दंग रह गया। पाकिस्तान न केवल भारतीय नौसेना की जबरदस्त ताकत, इसकी सैन्य कौशल और विनाशकारी क्षमताओं का एहसास हुआ, बल्कि वे इससे डर भी गए।"

ये भी पढ़ें :  'प्रधानमंत्री मोदी ने हमेशा महिला सशक्तिकरण को दिया महत्व, उनकी योजनाओं से बदला भारत', अपनी मां के संघर्षों से बहुत कुछ सीखा

अपनी शर्तों पर हमने मिलिट्री एक्शंस को रोका
रक्षा मंत्री ने कहा कि हमने महज कुछ ही समय में पाकिस्तान के आतंकी अड्डों और उनके इरादों को ध्वस्त कर दिया। हमारा प्रहार इतना तगड़ा था कि पाकिस्तान पूरी दुनिया से भारत को रोकने की गुहार लगाने लग गया। राजनाथ सिंह ने कहा, “मैं फिर दोहरा रहा हूं कि अपनी शर्तों पर हमने अपने मिलिट्री एक्शंस को रोका है। अभी तो हमारी सेनाओं ने अपनी आस्तीनें पूरी मोड़ी भी नहीं थी। अभी तो हमने अपना पराक्रम दिखाना शुरू भी नहीं किया था।”

ये भी पढ़ें :  मुंबई से न्यूयॉर्क जाने वाले एयर इंडिया के विमान में आज बम की धमकी के चलते दिल्ली की ओर डायवर्ट किया

पाकिस्तान खुद खत्म करे आतंकवाद
आईएनएस विक्रांत पर नौसैन्य योद्धाओं को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि हमने बहुत कम समय में पाकिस्तान के आतंकवादी ठिकानों और उसके इरादों को ध्वस्त कर दिया। हमारा हमला इतना शक्तिशाली था कि पाकिस्तान पूरी दुनिया से भारत को रोकने की गुहार लगाने लगा। उन्होंने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने न सिर्फ आतंकवादियों को बल्कि उनके संरक्षकों को भी स्पष्ट संदेश दिया है। इस पूरे एकीकृत अभियान में भारतीय नौसेना की भूमिका गौरवशाली रही है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के हित में यही होगा कि वह अपनी धरती से जारी आतंकवाद को खुद ही खत्म कर दे।

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment