दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, मुंबई इंडियंस करेंगी बैटिंग

नई दिल्ली
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के मैच नंबर-29 में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का सामना मुंबई इंडियंस (MI) से है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में है. इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. यानी मुंबई इंडियंस पहले बैटिंग करने जा रही है.

ये भी पढ़ें :  उत्तम नगर केस: HC का सख्त निर्देश—ईद ही नहीं, रामनवमी तक सुरक्षा इंतजाम करें

मौजूदा आईपीएल सीजन में दिल्ली कैपिटल्स ने लगातार चार मैच जीते हैं और वो अब तक अजेय रही है. दूसरी ओर पांच बार की चैम्पियन टीम मुंबई इंडियंस ने 5 मैच खेलकर सिर्फ एक में जीत हासिल की है.   

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग-11: फाफ डु प्लेसिस, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, केएल राहुल (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिचेल स्टार्क, मोहित शर्मा, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार.

ये भी पढ़ें :  नेशनल स्पोर्ट्स बिल पारित, क्या बने रहेंगे रोजर बिन्नी BCCI अध्यक्ष?

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग-11: रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह.

इंडियन प्रीमियर लीग में जब भी दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच टक्कर हुई है, तब मुकाबला रोचक ही रहा है. दोनों टीमों के बीच आईपीएल में अब तक 35 मुकाबले खेले गए है. इस दौरान मुंबई इंडियंस ने 19 मुकाबले अपने नाम किए, जबकि 16 में दिल्ली कैपिटल्स को जीत मिली.

ये भी पढ़ें :  ऑस्ट्रेलिया में वनडे और वेस्टइंडीज़ के ख़‍िलाफ़ घरेलू सरजमीं पर टी20 मैचों के बीच छोटे बदलाव से निपटना काफी मुश्किल है : हरमनप्रीत

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment