दिल्ली पुलिस का ऑपरेशन प्रहार, 72 घंटे में 390 चोरी के मोबाइल और 66 वाहन बरामद

नई दिल्ली
 नॉर्थ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत 72 घंटे में चोरी/झपटमारी के 390 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इनकी कीमत करीब 1.5 करोड़ बताई गई है। इसके अलावा टीम ने इसी अभियान के दौरान चोरी के 66 टू वीलर, 19 अवैध हथियार, 21 चाकू और लगभग 62 लाख रुपये कीमत की सोने-चांदी की जूलरी बरामद की है।

ये भी पढ़ें :  दिल्ली मेट्रो में सिग्नल फेल, हौज खास- बोटैनिकल गार्डन ट्रेन 129 मिनट से रुकी

23 आरोपी गिरफ्तार
इसके साथ ही दिल्ली में दर्ज अनेक आपराधिक मामलों का भी खुलासा किया है। अभियान के दौरान नॉर्थ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने 23 आरोपियों को पकड़ा है, जिनमें 2 नाबालिग भी शामिल हैं।

मोबाइल रिसीवर नेटवर्क का भंडाफोड़
डीसीपी नॉर्थ वेस्ट आकांक्षा यादव ने बताया कि एंटी-बर्गलरी सेल ने चोरी व झपटमारी के मोबाइल फोन का कारोबार करने वाले रिसीवर नेटवर्क का भंडाफोड़ किया। इस कार्रवाई में लगभग 12 लाख रुपये कीमत की सोने-चांदी की जूलरी, 65,000 नकद, वारदात में इस्तेमाल एक बाइक, 57 हजार के लोन के बदले गोल्ड लोन कंपनी जूलरी और चोरी/झपटमारी के 54 मोबाइल फोन बरामद किए।

ये भी पढ़ें :  हिमाचल प्रदेश में आज से शुरू होगा फ्लाइंग फेस्टिवल

कई थाना क्षोत्रों में कार्रवाई
इसके अलावा अशोक विहार, आदर्श नगर, मुखर्जी नगर और भारत नगर थाना पुलिस ने कार्रवाई के दौरान करीब 1.5 करोड़ कीमत के चोरी व झपटमारी के 390 फोन, 62 लाख कीमत की जूलरी, चोरी की गाड़ियां और हथियार बरामद किए।

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment