उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हेमू कालाणी की प्रतिमा का किया अनावरण

भोपाल

उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने रीवा में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद हेमू कालाणी की प्रतिमा का अनावरण किया। हेमू कालाणी की प्रतिमा शहर में स्वागत भवन के पास स्थापित की गई है। इस चौक का नाम अब हेमू कालाणी चौक होगा। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि हेमू कालाणी भारत माता के सच्चे सपूत थे। हमारा देश शहीदों के प्रति कृतज्ञ है। इन्हीं के दम पर ही हमें आजादी मिली है।

ये भी पढ़ें :  माननीय सांसदगणों द्वारा नर्मदापुरम स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन के प्रायोगिक ठहराव का किया शुभारंभ

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि हेमू कालाणी ने भारत की स्वतंत्रता के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। 23 मार्च 1923 को सिंध प्रांत में जन्में भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी हेमू कालाणी 21 जनवरी 1943 को शहीद हो गए। उनके जीवन का अधिकांश समय भारत की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष में बिताया। उनके मन में बचपन से ही देशप्रेम की भावना थी और स्वतंत्रता का जुनून सवार था। हेमू कालाणी की शहादत ने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन को एक नई दिशा दी। उनकी बहादुरी और बलिदान को आज भी याद किया जाता है।

ये भी पढ़ें :  स्कूल शिक्षा मंत्री सिंह ने महर्षि पतंजलि संस्थान के कैलेण्डर का किया विमोचन

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि हमारा देश पुन: सोने की चिड़िया बनेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत को विश्वगुरू बनाने में सभी अपना योगदान दें। अध्यक्ष नगर निगम व्यंकटेश पाण्डेय, सिंधी सेंट्रल पंचायत के अध्यक्ष सरदार प्रहलाद सिंह एवं हुकूमत राय होतवानी सिंधी समाज के संतजन तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें :  मध्य प्रदेश में जनगणना का काम फिर से 6 महीने के लिए टला

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment