मध्यप्रदेश के देव मीणा ने पोल वॉल्ट में 5.32 मी. की छलांग के साथ बनाया राष्ट्रीय रिकॉर्ड

भोपाल

उत्तराखंड में आयोजित नेशनल गेम्स 2025 में सोमवार को मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए मॉडर्न पेंटाथलॉन में 3 स्वर्ण, 1 रजत व एथलेटिक्स में 1 स्वर्ण और 2 रजत अपने नाम किये।

पोल वॉल्ट के पुरुष वर्ग में मध्यप्रदेश के देव मीणा ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। मध्यप्रदेश के देव मीणा ने 5.32 मी. की छलांग लगा कर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड कायम किया है, इससे पहले यह रिकॉर्ड तमिलनाडु के सुब्रमणि शिवा 5.31 मी. छलांग नेशनल गेम्स 2022 के नाम था।

वहीं शॉटपुट, व्यक्तिगत पुरुष वर्ग में मध्यप्रदेश के समरदीप सिंह गिल ने 19.38 मी. गोला फेंककर रजत पदक अपने नाम किया। इस प्रतियोगिता में ओलिंपिक खिलाड़ी तजिंदरपाल सिंह टूर ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया। 3000 मी. स्टिपलचेस, व्यक्तिगत महिला वर्ग प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश की मंजू यादव ने रजत पदक अपने नाम किया। वह मात्र 22.07 सेकंड से स्वर्ण पदक से चूक गईं।

मॉडर्न पेंटाथलॉन में भी आज मध्यप्रदेश की झोली में कई पदक आए। बायथलॉन, व्यक्तिगत महिला वर्ग प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश की रमा सोनकर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। बायथलॉन, टीम महिला वर्ग में मध्यप्रदेश की रमा सोनकर, कनक धारीवाल और मानवी श्रीवास्तव की टीम ने भी स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं बायथलॉन, टीम पुरुष वर्ग में मध्यप्रदेश के खिलाड़ी यश बत्हरे, आदित्य कुशवाहा और देवेन्द्र मरकाम की टीम ने भी स्वर्ण पदक अपने नाम किया। मॉडर्नपेंटाथलॉनके ही मिक्स्ड बायथलॉन में मध्यप्रदेश की रमा सोनकर और आदित्य कुशवाहा की टीम को कांटे की टक्कर के बाद रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

ये भी पढ़ें :  प्रदेश के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री ने पदक विजेताओं को दी शुभकामनाएँ

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। एक ही दिन में 4 स्वर्ण और 3 रजत जीतने पर उन्होंने खिलाड़ियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने देव मीणा को उनके ऐतिहासिक प्रदर्शन पर बधाई देते हुए, इस नये राष्ट्रीय रिकॉर्ड को मध्यप्रदेश के लिए एक स्वर्णिम उपलब्धि बताया। खेल मंत्री ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को उनकी मेहनत, समर्पण और जज्बे के लिए सराहा। उन्होंने आगे कहा कि खिलाड़ियों की यह सफलता पूरे मध्यप्रदेश को गौरवान्वित कर रही है।

ये भी पढ़ें :  मध्यप्रदेश का दूसरा सोन घड़ियाल अभयारण्य, जहाँ हो रहा है प्राकृतिक पर्यावास में घड़ियालों का प्रजनन

 प्रमुख परिणाम

एथलेटिक्स

पोल वोल्ट, व्यक्तिगत पुरुष वर्ग

    मध्यप्रदेश के देव मीणा ने 5.32 मी. की छलांग लगा कर स्वर्ण पदक जीता और राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।

मिक्स्ड बायथलॉन: मध्यप्रदेश की मिश्रित टीम (रमा सोनकर और आदित्य) ने रजत पदक अपने नाम किया।

शॉटपुट, व्यक्तिगत पुरुष वर्ग:

    स्वर्ण – पंजाब के तजिंदरपाल सिंह टूर

    रजत – मध्यप्रदेश के समरदीप सिंह गिल

    कांस्य – पंजाब के प्रभकिरपाल सिंह

3000 मी. स्टिपलचेस, व्यक्तिगत महिला वर्ग:

    स्वर्ण – उत्तराखंड की अंकिता

    रजत – मध्यप्रदेश की मंजू यादव

    कांस्य – उत्तर प्रदेश की रेबी

मॉडर्न पेंटाथलॉन

    बायथलॉन, व्यक्तिगत महिला वर्ग

ये भी पढ़ें :  एमजीएम इंदौर में नवीन अत्याधुनिक चिकित्सालय भवन क्षेत्र की चिकित्सा सेवाओं को करेगा सुदृढ़ : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

    स्वर्ण – मध्यप्रदेश की रमा सोनकर

    रजत – महाराष्ट्र की दीप्ति

    कांस्य – उत्तराखंड की भार्गवी

    बायथलॉन, टीम महिला वर्ग: मध्य प्रदेश की रमा सोनकर, कनक धारीवाल और मानवी श्रीवास्तव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

    बायथलॉन, टीम पुरुष वर्ग: मध्यप्रदेश के यश बत्हरे, आदित्य कुशवाहा और देवेन्द्र मरकाम की टीम को स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

जूड़ो

    52kg, व्यक्तिगत महिला वर्ग: मध्यप्रदेश की संध्या तिवारी ने लीग मैच जीतकर क्वार्टर फाइनल में स्थान पक्का किया।

मंगलवार के महत्वपूर्ण मुकाबले

मध्यप्रदेश के खिलाड़ी मलखम्ब, कैनोइंग और कयाकिंग, शूटिंग (शॉटगन), फेंसिंग, जिमनास्टिक, एथलेटिक्स, मॉडर्न पेंटाथलान, जूडो, और रेसलिंग में पदक के लिए जोर अजमाइश करेंगे।

मध्यप्रदेश के ओलिंपिक संघ और संचालक खेल ने भी दी खिलाड़ियों को बधाई

मध्यप्रदेश ओलंपिक संघ के अध्यक्ष रमेश मेंदोला, सचिव दिग्विजय सिंह और संचालक खेल रवि कुमार गुप्ता ने भी खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी।

 

Share

क्लिक करके इन्हें भी पढ़ें

Leave a Comment